भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल के दो इलाकों में लाखों की चोरी, दुकान और सूने मकान को बनाया निशाना

भोपाल के दो इलाकों में लाखों की चोरी, दुकान और सूने मकान को बनाया निशाना

​भोपाल,यशभारत। राजधानी के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरों ने चोरी की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दी है। कोतवाली और अशोक गार्डन इलाके में हुई इन घटनाओं में चोरों ने नगदी और जेवरात समेत कुल 5 लाख रुपये से अधिक के माल पर हाथ साफ कर दिया है। पुलिस ने दोनों मामलों में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

केस 1: विश्वासपात्र निकले चोर, दुकान से उड़ाए लाखों

​कोतवाली थाना अंतर्गत नूरमहल रोड पर स्थित एक कपड़ों की दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। फरियादिया सबा पति इकबाल हुसैन ने पुलिस को बताया कि उनकी दुकान पर काम करने वाले खालिद कुरैशी और उसके दो अन्य साथियों ने मिलकर दुकान से 2 लाख 35 हजार रुपये नगद और कीमती कपड़े चोरी कर लिए।

​पुलिस ने महिला की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच में मामला भरोसे का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम देने का लग रहा है। पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

केस 2: सूने मकान का ताला तोड़कर जेवरात और नगदी पार

दूसरी वारदात अशोक गार्डन थाना क्षेत्र की है। यहाँ बिजली कॉलोनी (ए/47) में रहने वाले शिशुपाल सिंह के सूने मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। घटना 3 अगस्त से 8 अगस्त के बीच की बताई जा रही है, जब परिवार घर से बाहर था।
​चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी में रखे 30 हजार रुपये नगद व सोने-चांदी के कीमती जेवरात समेट ले गए। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button