जबलपुरमध्य प्रदेश

वाहन की टक्कर से लेबर की दर्दनाक मौत

पहचान की प्रक्रिया जारी

जबलपुर, यश भारत। बलदेवबाग क्षेत्र में शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां एक तेज रफ्तार वाहन ने एक लेबर को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना करने वाला वाहन घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि वाहन और चालक का पता लगाया जा सके। पुलिस ने बताया कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मृतक किसी स्थानीय लेबर ग्रुप या किसी ट्रांसपोर्ट स्टाफ से जुड़ा था या नहीं। पहचान की प्रक्रिया जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button