भोपालमध्य प्रदेश

कोलार पुलिस ने 5000 के इनामी बदमाश सहित दो को किया गिरफ्तार

कोलार पुलिस ने 5000 के इनामी बदमाश सहित दो को किया गिरफ्तार

​3 महीने से फरार चल रहे थे आरोपी, मारपीट और अड़ीबाजी के कई मामलों में थे वांछित

​भोपाल, यशभारत। राजधानी की कोलार रोड पुलिस ने अड़ीबाजी और मारपीट के मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों में से एक पर पुलिस उपायुक्त (जोन-4) द्वारा 5000 रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस पिछले 3 महीनों से इनकी तलाश में जुटी थी।

​शराब के लिए मांगे थे पैसे, मना करने पर की थी पिटाई
​मामला 10 नवंबर 2025 का है, जब फरियादी सिद्धांत धाकड़ अपने दोस्त को छोड़ने प्रियंका नगर स्थित मल्टी गया था। वहां आरोपी राज पथरोड, वंश मेहरा और उनके साथियों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने शराब पीने के लिए 500 रुपये की मांग की। जब सिद्धांत ने पैसे देने से मना किया, तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए बेल्ट और घूंसों से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी थी।

थाना प्रभारी संजय सोनी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में वंश मेहरा को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन राज पथरोड (19 वर्ष) और शैलेंद्र सेन तभी से फरार चल रहे थे। इनकी गिरफ्तारी पर 5000 रुपये का इनाम घोषित था। मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को धर दबोचा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button