जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

जेमिमा ने नाबाद शतक से चक दिया इंडिया, ऑस्ट्रेलिया का विजयी रथ रोक भारत तीसरी बार वर्ल्ड कप फाइनल में

जेमिमा ने नाबाद शतक से चक दिया इंडिया, ऑस्ट्रेलिया का विजयी रथ रोक भारत तीसरी बार वर्ल्ड कप फाइनल में

ऑस्ट्रेलिया से मिले 339 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही भारतीय टीम को हरमनप्रीत कौर के रूप में तीसरा झटका लगा, जो 89 रन बनाकर आउट हुईं. जेमिमा अपने शतक के करीब हैं.मुंबई के डॉ डी वाई पाटिल स्टेडियम में हो रहे आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मिले 339 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही भारतीय टीम के लिए जेमिमा मे शतक जड़ा है. यह उनके वनडे करियर का तीसरा शतक है. क्रीज पर अभी रिचा और जेमिमा हैं. इससे पहले, भारक को हरमनप्रीत कौर के रूप में तीसरा झटका लगा, जो 89 रन बनाकर आउट हुईं. जेमिमा अपने शतक के करीब हैं. वहीं भारत का स्कोर 250 पार का हुआ. जेमिमा और हरमनप्रीत के बीच तीसरे विकेट के लिए 167 रनों की साझेदारी हुई है. भारत ने इससे पहले मंधाना और शेफाली के विकेट गंवाए. मंधाना 24 रन बनाकर आउट, जबकि शेफाली 10 रन बना पाईं. (Live Cricket Score)

 

इससे पहले, फोएबे लिचफील्ड की शतकीय पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने 338 रन बनाए. लिचफील्ड ने 93 गेंदों पर 119 रनों की पारी खेली. उन्होंने दूसरे विकेट के लिए एलिसे पेरी के साथ मिलकर 155 रनों की साझेदारी की. एलिसे पेरी 77 रन बनाकर आउट हुई. इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने दमदार वापसी की. लेकिन आखिरी में एशले गार्डनर ने एक छोर संभाला और 67 रनों की पारी खेल, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 300 पार पहुंचाया. भारत के लिए दीप्ति और श्रीचरणी ने 2-2 विकेट लिए, जबकि अमनजोत, क्रांति और राधा यादव को 1-1 सफलता मिली.

 

बता दें, भारत के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया है. ऑस्ट्रेलियाई टीम जहां एक बदलाव के साथ उतरी है तो भारतीय टीम ने तीन बदलाव किए हैं. चोटिल प्रतिका की जगह टीम में आई शेफाली प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं. इस मैच की विजेता टीम 2 नवंबर को खिताबी मैच में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button