जेडीए ने नगर निगम का बकाया ₹65.87 लाख सम्पत्तिकर का किया भुगतान

जबलपुर, यशभारत।नगर निगम जबलपुर द्वारा चलाए जा रहे राजस्व वसूली अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की गई है। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के निर्देशन में चल रहे इस अभियान के तहत, जबलपुर विकास प्राधिकरण (JDA) ने बकाया सम्पत्ति कर की आंशिक राशि ₹65,87,323 (पैंसठ लाख सातासी हजार तीन सौ तेईस रुपये) का भुगतान किया है।
उक्त वसूली के लिए अपर आयुक्त अरविंद शाह एवं अपर आयुक्त श्रीमती अंजू सिंह ठाकुर द्वारा सार्थक प्रयास किए गए। यह भुगतान सुहागी ज़ोन के अंतर्गत योजना क्रमांक 64 एवं 65 से संबंधित बकाया पर किया गया है।
चेक नगर निगम को जबलपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी
दीपक कुमार वैघ द्वारा प्रदान किया गया।
इस कार्यवाही में राजस्व निरीक्षक किशोर दाहिया एवं हर नारायण पटैल की भी सक्रिय भूमिका रही।
नगर निगम जबलपुर ने सभी शासकीय विभागों से समय पर करों के भुगतान की अपील करते हुए यह स्पष्ट किया है कि राजस्व वसूली अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।







