देश

यमुनोत्री-गंगोत्री में 24 घंटे से जाम,

1000 से ज्यादा गाडिय़ां, भड़के लोगों का विरोध प्रदर्शन

नई दिल्ली, एजेंसी। चारधाम यात्रा 2024 शुरू हुए 4 दिन हो गए हैं, लेकिन इस बार यात्रा आफत बनती नजर आ रही है, क्योंकि श्रद्धालुओं का असंख्य सैलाब उमड़ा है। 3 दिन में एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं और इतने ही लोग सड़कों पर फंसे हुए हैं। यमुनोत्री और गंगोत्री को जाने वाले रास्तों पर पिछले 24 घंटे से ट्रैफिक जाम है। एक हजार से ज्यादा गाडिय़ां दोनों रूट पर फंसी हैं। श्रद्धालुओं ने बीती रात सड़कों पर गुजारी।गंगोत्री हाईवे पर गंगनानी और हर्षिल के बीच ट्रैफिक जाम है। यमुनोत्री धाम के मुख्य पड़ाव ब्रह्मखाल में भी जाम लगा है। वहीं एक ओर जहां जाम में फंसे यात्रियों ने बावल काटा, वहीं पुरोहितों के बाद व्यापारियों ने भी पुलिस-प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। व्यापारियों का कहना है कि यात्री रात में भेजे जा रहे हैं, जिस वजह से उनका काम नहीं चल रहा है। वे यात्रियों को सुविधाएं नहीं दे पा रहे हैं। पुरोहितों ने भी नुकसान होने की बात कही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button