जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

जबलपुर के डॉ. नवनीत कोठारी संभालेंगे सीएमएचओ का अतिरिक्त प्रभार

जबलपुर, यश भारत

जबलपुर के डॉ. नवनीत कोठारी संभालेंगे सीएमएचओ का अतिरिक्त प्रभार

जबलपुर, यश भारत। जिले के स्वास्थ्य महकमे में रविवार देर रात बड़ा प्रशासनिक बदलाव देखने को मिला, जब कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने सिविल सर्जन डॉ. नवनीत कोठारी को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) का अतिरिक्त प्रभार सौंपने के आदेश जारी किए। आदेश जारी होते ही स्वास्थ्य विभाग में हलचल तेज हो गई और जिम्मेदारियों का हस्तांतरण तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, पूर्व में सीएमएचओ का दायित्व संभाल रहे अधिकारी से यह प्रभार वापस लेते हुए डॉ. नवनीत कोठारी को यह अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ. कोठारी वर्तमान में सिविल सर्जन के पद पर कार्यरत हैं और अब वे दोनों महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी एक साथ संभालेंगे। ऐसे में जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को बेहतर दिशा देने की उम्मीद प्रशासन द्वारा जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button