इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेश

खेलो एमपी यूथ गेम्स बॉक्सिंग में जबलपुर के 4 स्वर्ण सहित कुल 12 पदक जीतकर बढ़ाया गौरव

 मध्य प्रदेश के 34 जिलों की टीमों के करीब 380 मुक्केबाजों ने भाग लिया

खेलो एमपी यूथ गेम्स बॉक्सिंग में जबलपुर के 4 स्वर्ण सहित कुल 12 पदक जीतकर बढ़ाया गौरव

जबलपुर, यश भारत। भोपाल में 28 से 30 जनवरी तक आयोजित खेलो एमपी यूथ गेम्स बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जबलपुर के मुक्केबाजों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 12 पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में जबलपुर टीम ने 4 स्वर्ण, 4 रजत और 4 कांस्य पदक जीतकर संस्कारधानी का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन किया।

स्वर्ण पदक विजेता

57 केजी – कुबेर सोनकर
66 केजी – दैविक नन्होरिया
75 केजी – स्वयं पाठक
46 केजी – आराध्या वंशकार

रजत पदक विजेता

66 केजी – सुमिधा यादव
80+ केजी – प्रतिष्ठा विश्वकर्मा
80+ केजी – निरंजन
48 केजी – जितेन्द्र गोंड

कांस्य पदक विजेता

57 केजी – जानिशा खानम
80+ केजी – कृति यादव
57 केजी – ओम रायकरवार
70 केजी – कृष्णा पटेल

 मध्य प्रदेश के 34 जिलों की टीमों के करीब 380 मुक्केबाजों ने भाग लिया

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर लौटे खिलाड़ियों का स्वागत नगर निगम महापौर जगत बहादुर ‘अन्नू’ द्वारा किया गया। सभी खिलाड़ी वीरेंद्र सिंह ठाकुर (विक्रम अवॉर्डी), परमजीत सिंह (विक्रम अवॉर्डी), विकास दुबे, संजय मिश्रा और आकांक्षा ठाकुर के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर मध्य प्रदेश ओलंपिक संघ के सचिव दिग्विजय सिंह, मध्य प्रदेश बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष संजय सेठ तथा पूर्व उपायुक्त राकेश अयाची ने सभी पदक विजेताओं को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button