भोपालमध्य प्रदेश

 जबलपुर पुलिस  ने 41 लाख की चोरी का किया  पर्दाफाश: आरोपी गिरफ्तार, पूरा माल बरामद

 जबलपुर पुलिस  ने 41 लाख की चोरी का किया  पर्दाफाश: आरोपी गिरफ्तार, पूरा माल बरामद
​भोपाल, यशभारत। जबलपुर पुलिस ने एक पूर्व मकान मालकिन के घर से चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर उससे 41 लाख मूल्य के सोने-चांदी के जेवर और 61,000 नकदी सहित संपूर्ण चोरी का माल बरामद किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना गोरखपुर क्षेत्र अंतर्गत 77 वर्षीय लक्ष्मी शर्मा के घर हुई चोरी की घटना पर पुलिस टीम ने वैज्ञानिक साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और खुफिया जानकारी का उपयोग किया। जाँच के दौरान, पुलिस ने आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार करने के लिए छत्तीसगढ़ के कोंडा जिले तक पीछा किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार करते हुए चोरी का माल अपनी नानी के घर छिपाने की बात कबूल की। उसकी निशानदेही पर ₹41 लाख के जेवर और नकदी बरामद की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button