जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

JABALPUR NEWS- मेडिकल यूनिवर्सिटी में तो हद हो गई, कुलपति ने नियुक्त किया सलाहकार: कुलपति के वेतन में काम करेगा आईटी का सलाहकार

जबलपुर, यशभारत। परीक्षा परिणाम में लेटलतीफी, गलती और भ्रष्टाचार के लिए मशहूर हो चुकी मप्र आयुर्विज्ञान यूनिवर्सिटी जबलपुर में एक और बड़ा कारनामा सामने आया है। सोशल मीडिया में एक आदेश वायरल हो रहा है जिसमें कुलपति द्वारा आईटी के युवक को सलाहकार नियुक्त किया गया है। प्रदेश की पहली यूनिवर्सिटी जबलपुर है जहां पर कुलपति को सलाहकार नियुक्त करना पड़ा है वो भी निजी। मतलब यूनिवर्सिटी के फंड से लाखों रूपए आईटी सलाहकार को दिए जाएंगे,जबकि ऐसा किसी भी यूनिवर्सिटी में नहीं हो रहा है।

आईटी के काम में गड़बड़ी के लिए नियुक्त किया गया था
बताया जा रहा है कि कुलपति ने जिस युवक को सलाहकार नियुक्त किया है उसको विवि प्रशासन ने आईटी के कामों में हो रही गलतियों को सुधारने के लिए समय पूर्व ही नियुक्त किया था जिसकी करीब 2 लाख रूपए सैलरी बताई जा रही है। यहां जानकर हैरानी होगी निजी तौर पर आईटी सेल में रखे गए युवक को हर माह लाखों रूपए दिए जा रहे हैं लेकिन गलतियां सुधरने का नाम नहीं ले रही है। अब सवाल उठता है कि जब आईटी में रखकर युवक सही तरीके से काम नहीं कर पाया तो कुलपति का सलाहकार बनकर क्या कर पाएगा।

्रसोशल मीडिया में लड़कियों के साथ फोटो वायरल
कुलपति ने जिस युवक को आईटी सलाहकार नियुक्त किया है उसकी कुछ फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। फोटो में युवक कुछ लड़कियों से घिरा हुआ है। इधर विवि सूत्रों का कहना है कि कुलपति ने जानबूझकर सलाहकार नियुक्त किया जिससे वह गलती होने पर पूरी जिम्मेदारी आईटी के युवक पर डाल सके।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button