जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

JABALPUR NEWS: भूमि हमारी है, भू-माफिया कहता है, समेट लो बोरिया बिस्तर अपना

पीड़ित पहुंचे एसपी कार्यालय

जबलपुर, यशभारत। हमारा जन्म जिस भूमि पर हुआ, जहां कई पीढ़ियां गुजर गई और जिस जमीन के बूते पेट पर निवाला जा रहा है उस जमीन को भू-माफिया कहता है खाली कर दो, अपना बोरिया बिस्तर जितने जल्दी बने समेट लो, न्याय पाने और भू माफिया के खिलाफ कार्रवाई के चौखट पर चौखट दस्तक दे रहे हैं परंतु कहीं सुनवाई नहीं हो रही है, बस आप ही जो हमारी मदद कर सकते हैं। ये दर्द और पीड़ा भरे शब्द सगड़ा निवासी एक पिता-पुत्र के है जो पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहंुचे थे। पीड़ितों ने भू-माफिया द्वारा जमीन हड़पने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

मान सिंह पिता फूल सिंह, 54 वर्ष, निवासी खुलरी, गंगाई बड़खेड़ा, जबलपुर म. विनय लोधी पिता बसोरी लाल लोधी, उम्र 31 , ग्राम सगडा बस्ती, त्रिपुरी वार्ड,, पार्वती बाई लोधी पति राजेश कुमार लोधी, लोधी मोहल्ला, शंकर मंदिर के पास, ग्राम मसंधा, जिला कटनी ने बताया कि भूमि संपत्ति मौजा सगड़ा, नं.ब. 421, पटवारी हल्का नं. 28-33, राजस्व निरीक्षक मण्डल जबलपुर 1. विकास खण्ड जबलपुर तहसील व जिला जबलपुर स्थित कृषि भूमि खसरा नं.89-1 का कुल रकवा 0.517 हेक्टेयर याने 1 एकड़ 29 डिस्मिल कृषि भूमि है। जो कि हमारे पूर्वज मिठईया पिता अर्जुन लोधी के नाम पर राजस्व अभिलेखों में दर्ज थी राजस्व अधिकारियों के साथ सांठ गांठ कर भूमाफिया पूरनचंद कटारिया और मनोज कुमार कटारिया द्वारा पुस्तैनी भूमि पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पंजीयन बैनामा निष्पादित करा लिया गया है ।

bhu mafia

पटवारी- राजस्व निरीक्षक की भूमिका संदिग्ध

पीड़ितों ने बताया कि उनकी भूमि पर कब्जा कराने के लिए पटवारी और राजस्व निरीक्षक द्वारा भू-माफिया का साथ दिया जा रहा है। पूरनचंद कटारिया और मनोज कुमार कटारिया के द्वारा पटवारी परौहा एवं राजस्व निरीक्षक से सांठ गांठ कर फर्जी दस्तावेज तैयार कर भूमि पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है चूंकि उक्त संबंध में माननीय सिविल न्यायालय के समक्ष वाद दायर किया जाना है। परंतु उक्त भूमाफिया एवं पटवारी के द्वारा निरंतर प्रकरण पंजीबद्ध करा देने की धमकी दी जा रही है एवं लगभग 100 से 150 अज्ञात तत्वों के द्वारा भूमि पर कब्जा करने के उद्देश्य से पटवारी सहित दिनांक 19-12-2024 को पहुंच गये एवं पटवारी एवं भूमाफियाओं के द्वारा जबरन किसी भी प्रकार की सूचना दिये बिना ही भूमि का सीमांकन कराया गया जबकि उक्त भूमि पर पुस्तैनी रूप से हम वर्षों से काबिज हैं।

WhatsApp Image 2024 12 27 at 04.49.51
हमारे साथ कुछ भी हो सकता है

पीड़ितों ने पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि भू-माफिया और पटवारी-निरीक्षक द्वारा लगातार भूमि छोड़ने का दवाब बनाया जा रहा है और कई बार इनके द्वारा अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों से धमकी दिलाई जा चुकी है। इस स्थिति में परिवार के सदस्य भयभीत है। अपराधी प्रवृत्ति के लोग जमीन हड़पने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं, पूरे परिवार की सुरक्षा दांव पर है। यदि मुझे व मेरे परिवार को किसी भी प्रकार की क्षति पहुंचती है तो उसके जिम्मेदार पूरनचंद कटारिया मनोज कुमार कटारिया एवं पटवारी होंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button