जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य
JABALPUR NEWS- भगवान शिव की ऐसी आस्था की हेयर स्टाइल में विराजित कर लिए शिव और नाग …. देखे.. वीडियो…

जबलपुर, यशभारत। सावन में पूरी संस्कारधानी धर्ममयी हो रही है, सब अपने-अपने तरीके से भगवान भोले नाथ की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। संजय नगर यादव कॉलोनी में रहने वाले विनय चक्रवती की भी भगवान भोलेशंकर को लेकर अलग ही आस्था है। विनय बैंकुठधाम मंदिर से जुड़े हुए हैं। मंदिर में शिवपुराण कथा आयोजन के साथ कांवड़ यात्रा आयोजित होती है जिसमें विनय मुख्य यजमान रहते हैं। विनय इस समय अपनी हेयर स्टाइल को लेकर चर्चा में है दरअसल विनय ने भगवान शिवशंकर के प्रति आस्था प्रकट करने के लिए अपनी हेयर की कटिंग में भोले नाथ की पिंडी और नागदेवता बनवाए है। विनय का कहना है कि हेयर स्टाइल को लेकर आसपास पड़ोस के लोग और परिचित काफी चर्चा करते हैं।







