जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य
JABALPUR NEWS: 5 अगस्त की परीक्षाएं RDVV ने की स्थगित
जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय (RDVV) प्रशासन ने जिले में हो रही लगातार हो रही भारी बारिश के कारण 5 अगस्त को विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित होने वाली समस्त परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। इसके साथ ही स्थगित किए गए प्रश्न पत्रों की नई समय सारिणी घोषित भी कर दी।
RDVV कुलसचिव डॉ दीपेश मिश्रा ने बताया कि छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परीक्षाएं स्थगित की गई है। मुख्य रूप से 5 अगस्त को बीए-एलएलबी ( आनर्स)और एल एल बी चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा थी। जिनकी नई तिथि घोषित कर दी गई है। विश्वविद्यालय के पोर्टल में नया कार्यक्रम अपलोड कर दिया गया है।







