जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

JABALPUR NEWS:- बीमार बच्चों को लेकर सक्रिय हुआ प्रशासन: परोसे गए भोजन के नमूना जांच में लिया गया

जबलपुर। रामपुर छापर स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के बच्चों को आज रात के भोजन के बाद उल्टी एवं पेट दर्द होने प्राथमिक उपचार के लिये जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज एवं निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है । एसडीएम गोरखपुर पंकज मिश्रा ने बताया कि आवासीय विद्यालय के इन छात्र-छात्राओं को विद्यालय के स्टॉफ, स्थानीय जनों एवं पुलिस की मदद से उपचार के लिये अस्पताल भेजा गया । बालक एवं बालिका छात्रावास के इन बच्चों ने सयुंक्त मेस में भोजन किया था । उन्होंने उपचार के लिये भर्ती बच्चों की संख्या करीब 80 बताई है । श्री मिश्रा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा प्रशासन के अधिकारियों द्वारा भोजन का नमूना जांच हेतु लिया गया है । एसडीएम गोरखपुर के मुताबिक उपचार के लिये भर्ती सभी बच्चों की स्थिति स्थिर है । किसी के भी गम्भीर रूप से पीडि़त होने की सूचना प्राप्त नहीं हुई है । मामले की जांच जारी है । पीडि़त बच्चों की देखभाल के लिये प्रशासन, पुलिस एवं चिकित्सा अधिकारी मौजूद हैं । उन्होंने बताया कि एकलव्य आवासीय विद्यालय में कुल अध्ययनरत बच्चों की संख्या 450 है ।

Related Articles

Back to top button