जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य
जबलपुर ईओडब्ल्यू पहुंची दिल्ली, पीसी सिंह के मकान में सीएनआई अधिकारियों के साथ मिलकर शुरू की जांच

जबलपुर, यशभारत। करोड़ों रुपए की मिशनरी जमीनों और स्कूलों की फीस हड़पने वाले जेल में बंद बिशप पीसी सिंह पर ईओडब्ल्य एक और शिकंजा कस लिया है। जबलपुर ईओडब्ल्य की टीम चर्च ऑफ नार्थ इंडिया के दिल्ली स्थित भवन में पीसी सिंह मकान में पहुंची और सीएनआई अधिकारियों के साथ मिलकर जांच पड़ताल शुरू की।
जबलपुर ईओडब्ल्यू की टीम ने सीएनआई के पूर्व जनरल सेक्रेटरी डेनिश लाल से पूछताछ के दौरान खुलासा किया था कि सिंह का दिल्ली में भी कमरा है, जहां से कई गतिविधियां संचालित की जाती थी। जांच के दौरान ईओडब्ल्यू की टीम ने डेनिश दिनेश लाल से सोसाइटी चुनाव और सिंह से संबंधित कई दस्तावेज मांगे थे, जो वह पेश नहीं कर पाए, जिसके बाद जबलपुर ईओडब्ल्यू की टीम दिल्ली पहुंची।