जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

जबलपुर जिला पंचायत अध्यक्ष चुनावः भाजपा की आशा मुकेश गोंटिया निर्विरोध अध्यक्ष बनी

कांग्रेस ने नहीं उतारा अपना उम्मीदवार

जबलपुर, यशभारत। जबलपुर जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर एक बार फिर भाजपा ने कब्जा कर लिया है। हालांकि इस बार सबकी सहमति से अध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध हुआ है। भाजपा की आशा मुकेश गोंटिया को निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बनाया गया है। कांग्रेस ने किसी भी उम्मीदवार को मैदान पर उतारा नहीं है। मालूम हो कि भाजपा के जिला पंचायत सदस्य 13 थे जबकि कांग्रेस के 04। संभवतः यही कारण है कि कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा। संभवतः जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में पहली बार ऐसा मौका है जब निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है।

Related Articles

Back to top button