जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

जबलपुर कलेक्टर के सख्त निर्देशः जिला आपूर्ति नियंत्रक को आदेश 2-3 दिन में राशन दुकानों को उपलब्ध हो जाए आवंटन

जबलपुर,यशभारत।
कलेक्टर दीपक सक् सेना की अध्यक्षता में आज सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं गेहूं उपार्जन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला आपूर्ति नियंत्रक श्रीमती नुजहत बकाई ने बताया कि माह अप्रैल 2025 के आवंटन के विरुद्ध 86 प्रतिशत आवंटन का प्रदाय किया जा चुका है, शेष आवंटन का प्रदाय 2-3 दिवस में पूर्ण कर लिया जावेगा। कलेक्टर द्वारा जिला आपूर्ति नियंत्रक को निर्देशित किया गया, कि जिले की समस्त शासकीय उचित मूल्य दुकानों में माह अप्रैल 2025 की राशन सामग्री का प्रदाय 02 दिवस में पूर्ण कराया जाए एवं यह सुनिश्चित किया जावे, कि कोई भी पात्र हितग्राही राशन पाने से वंचित न रहे। कलेक्टर श्री सक् सेना ने समस्त अनुविभागीय दण्डाधिकारियों, उप पंजीयक सहकारिता तथा कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारियों को गेहूं उपार्जन केन्द्रों का सतत् निरीक्षण किए जाने के निर्देश भी दिए एवं हिदायत दी गई कि अनियमितता पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध तत्काल कठोर अनुशासनात् मक कार्यवाई की जावे तथा जिन उपार्जन केन्द्रो में खरीदी प्रांरभ नहीं हुई है उनमें तत्काल खरीदी प्रांरभ कराई जावें। उन् होंने कहा कि किसान अपने फसल को उपार्जन केन् द्रों में लाये, अन् य जगह सस् ते दामों में बेचकर घाटे में न रहें। साथ ही कहा कि गेहूं उपार्जन में व्यवधान उत् पन् न करने वाले तत् वों पर एनएसए की कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें। उन् होंने विशेष रूप से कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली में खा‌द्यान् न उठाव के संबंध में जो भी दिक् कतें आ रहीं हैं उन् हें तत् काल ठीक किया जाये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button