जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

जबलपुर भाजपा नगर कार्यकारिणी की घोषणा, 29 पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

Jabalpur BJP city executive announced, 29 officials assigned responsibilities

जबलपुर भाजपा नगर कार्यकारिणी की घोषणा, 29 पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

जबलपुर, यश भारत। भारतीय जनता पार्टी ने जबलपुर महानगर की नई नगर कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। यह घोषणा मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से की गई है। सूची के अनुसार संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर कुल 29 पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

IMG 20251216 WA0008

घोषित कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर अक्षय सिंह ठाकुर, राजेश मिश्रा, शंकर श्रीवास्तव, रजनीश यादव, योगेंद्र राजपूत, प्रीतम वर्मा, अंजू भार्गव और कृष्णा चटर्जी को जिम्मेदारी दी गई है। जिला महामंत्री के रूप में पंकज दुबे और रंजीत पटेल को नियुक्त किया गया है।

जिला मंत्री पद पर अशोक रोहिताश, पंकज मिश्रा, संकल्प पाठक, कौशल सूरी, रीना राय, बिमा उपाध्याय, मनीष जैन कल्लू और विवेक अग्रवाल को शामिल किया गया है। वहीं कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी विवेक अग्रवाल को तथा सह-कोषाध्यक्ष का दायित्व योगेश बिल्लोरे को सौंपा गया है।

कार्यालय मंत्री के रूप में राजेश मिश्रा, सह कार्यालय मंत्री के रूप में कमलेश नामदेव और कुसुम चौबे को नियुक्त किया गया है। मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी अंकित साहू को दी गई है, जबकि सह मीडिया प्रभारी के रूप में रवि शर्मा और चित्रकांत शर्मा को शामिल किया गया है।

आईटी प्रभारी के तौर पर अमित जैन और सह आईटी प्रभारी के रूप में दिव्या बाजपेयी को जिम्मेदारी दी गई है। सोशल मीडिया प्रभारी राहुल दुबे और सह सोशल मीडिया प्रभारी मीना सरकाम को बनाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button