‘खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं…’: पद से हटने के बाद राघव चड्ढा का वीडियो बयान, AAP से टकराव तेज
संगठन में बड़ा बदलाव

नई दिल्ली। राघव चड्ढा को आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए जाने के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। शुक्रवार को चड्ढा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो जारी कर कहा—“मुझे खामोश जरूर किया गया है, लेकिन मैं हारा नहीं हूं।”
“जनता के मुद्दे उठाना क्या अपराध है?”
अपने वीडियो संदेश में चड्ढा ने पार्टी के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा संसद में आम लोगों से जुड़े मुद्दे उठाए।
उन्होंने पूछा, “क्या जनहित के मुद्दे उठाना गलत है? क्या मैंने कोई गलती की है?”
किन मुद्दों का किया जिक्र?
चड्ढा ने कहा कि उन्होंने संसद में—
- एयरपोर्ट पर महंगे खाने
- Zomato और Blinkit राइडर्स की समस्याएं
- टोल प्लाजा और बैंक चार्जेस
- मिडिल क्लास पर टैक्स का बोझ
जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठाए।
‘Silenced, Not Defeated’ वीडियो
अपने संदेश को ‘Silenced, Not Defeated’ शीर्षक देते हुए उन्होंने इसे आम जनता के नाम समर्पित किया। हालांकि, उन्होंने किसी नेता का नाम लेकर सीधा आरोप नहीं लगाया।
AAP की कड़ी प्रतिक्रिया
चड्ढा के बयान पर पार्टी की ओर से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। AAP नेता अनुराग ढांडा ने कहा कि “हम अरविंद केजरीवाल के सिपाही हैं, निडरता हमारी पहचान है। पिछले कुछ समय से राघव चड्ढा असली मुद्दों पर बोलने से बच रहे थे।”
संगठन में बड़ा बदलाव
दरअसल, AAP ने हाल ही में बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए राघव चड्ढा को उपनेता पद से हटाकर अशोक मित्तल को यह जिम्मेदारी सौंप दी है। पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र भेजकर यह भी अनुरोध किया है कि चड्ढा को बोलने का समय न दिया जाए।







