भोपाल में माइनिंग कारोबारी दिलीप गुप्ता के ठिकानों पर IT का छापा

भोपाल में माइनिंग कारोबारी दिलीप गुप्ता के ठिकानों पर IT का छापा
सुबह 6 बजे से चल रही कार्रवाई, ज्वैलरी और दस्तावेजों की जांच जारी
यश भारत न्यूज भोपाल। राजधानी भोपाल में आयकर विभाग IT की टीम ने माइनिंग कारोबारी दिलीप गुप्ता के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह करीब 6 बजे आयकर विभाग की टीम ने चूनाभट्टी स्थित पारिका सोसायटी फेस 2 में बने उनके निवास पर दबिश दी। छापे की कार्रवाई के दौरान आयकर विभाग के अधिकारी घर के भीतर कैश, ज्वैलरी और महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि टीम को कारोबारी से जुड़े वित्तीय लेनदेन और संपत्तियों से संबंधित रिकॉर्ड की जांच करनी है। सूत्रों के अनुसार अनियमितताओं की शिकायत मिलने के बाद आयकर विभाग ने यह कार्रवाई की है। फिलहाल आयकर विभाग की टीम घर के अंदर दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की गहन जांच में जुटी हुई है।
कार्रवाई के दौरान घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था भी रखी गई है। आयकर विभाग की यह कार्रवाई देर शाम तक जारी रहने की संभावना जताई जा रही है।







