जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य
MP में IT का छापा: बिल्डिंग मटेरियल व्यापारी, प्रॉपर्टी ब्रोकर, पेट्रोल पंप संचालक समेत 12 जगहों पर दी दबिश

धार. मध्य प्रदेश के धार जिले के मनावर में गुरुवार को इनकम टैक्स विभाग की बड़ी कार्रवाई हो रही है. मिली जानकारी के मुताबिक एक साथ 12 ठिकानों पर कार्रवाई जारी है. 28 गाड़ियों में इनकम टैक्स के अधिकारी पहुंचे. मिली जानकारी बिजनेसमैन आरसी जैन, प्रॉपर्टी ब्रोकर अमित शर्मा, राजेश शर्मा, कालू उर्फ बबलू टेलर, जाहिर शेख, पंकज गोधा, गोलू पहाड़िया के ठिकानों पर कार्रवाई की जा रही है. अधिकारी व्यापारियों के ऑफिस, घर और पेट्रोल पंप पर कार्रवाई कर रहे है. आय से अधिक संपत्ति से जुड़ा ये पूरा मामला है.







