
IPL 2022 का मेगा ऑक्शन शुरू हो चुका है। बेंगलुरु में हो रहे इस ऑक्शन में नीता अंबानी, सुहाना खान, जूही चावला की बेटी जाह्नवी चावला और कलानिधि मारन की बेटी काव्या मारन भी नजर आईं। इस मौके पर आर्यन खान भी मौजूद रहे।
IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में अब तक श्रेयस अय्यर को सबसे महंगे दाम में खरीदा गया है। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए बोली लगा रही सुहाना और जाह्न्वी ने उन्हें 12.15 करोड़ में खरीदा है। श्रेयस इससे पहले दिल्ली टीम के कप्तान रहे थे।