जबलपुरदेशमध्य प्रदेश

भारत की आबादी 1 जुलाई को 139 करोड़ हुई : चीन पहले नंबर पर

भारत की आबादी 139 करोड़ हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री ने लोकसभा में 25 जुलाई (मंगलवार) को ये जानकारी दी।

केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में बताया- संयुक्त राष्ट्र (UN), इकोनॉमिक एंड सोशल अफेयर्स डिपार्टमेंट, पॉपुलेशन डिवीजन के ऑनलाइन पब्लिकेशन और वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रॉस्पेक्टस 2022 के मुताबिक चीन की जनसंख्या 1 जुलाई 2023 को 1 अरब 42 करोड़ 56 लाख 71 हजार अनुमानित की गई थी।

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में एक लिखित प्रश्न के जवाब में बताया कि आबादी पर नेशनल कमीशन ने अपनी रिपोर्ट में 1 जुलाई 2023 को भारत की जनसंख्या के 1 अरब 39 करोड़ 23 लाख 29 हजार होने का अनुमान जताया था।

राय ने ये भी कहा कि केंद्र सरकार ने 2021 में जनगणना कराने के लिए 28 मार्च 2019 को गजट में नोटिफिकेशन दिया था, लेकिन इसी साल (2019) कोविड आ जाने के कारण जनगणना से जुड़ी गतिविधियों को रोक दिया गया।

Yash Bharat

Editor With मीडिया के क्षेत्र में करीब 5 साल का अनुभव प्राप्त है। Yash Bharat न्यूज पेपर से करियर की शुरुआत की, जहां 1 साल कंटेंट राइटिंग और पेज डिजाइनिंग पर काम किया। यहां बिजनेस, ऑटो, नेशनल और इंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button