जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

अपोलो जेबीपी हॉस्पिटल का लोकार्पण: जबलपुर के पागलों की जय-अपोलो हॉस्पिटल में दवा के साथ भगवान की कृपा भी मिलेगी-पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

बागेश्वर धाम सरकार ने किया अपोलो जेबीपी हॉस्पिटल का लोकार्पण, जनदर्शन एवं आशीर्वचन में उमड़ी भक्तों की भीड़, बोले–प्रार्थना की दो ही जगह, मंदिर और अस्पताल

जबलपुर।
बागेश्वर धाम सरकार पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कर कमलों से बुधवार को अपोलो हॉस्पिटल का शुभारंभ हुआ। लाल फीता खोलकर हॉस्पिटल का शुभारंभ करने के पश्चात उन्होंने भगवान राधा कृष्ण की पूजा अर्चना की। अति आधुनिक सुविधाओं से युक्त हॉस्पिटल जनता के लिए समर्पित करते हुए उन्होंने इस सौगात के लिए चेयरमैन सौरभ बड़ेरिया व उनके परिवार की प्रशंसा की। अस्पताल के शुभारंभ कार्यक्रम के उपरांत ग्लोबल कॉलेज परिसर में गुरुदर्शन एवं आशीर्वचन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान बागेश्वर धाम सरकार ने कहा कि अपोलो हॉस्पिटल में दवा के साथ भगवान की कृपा भी मिलेगी। क्योंकि इस हॉस्पिटल का प्रारंभ ही आध्यात्म के साथ किया गया है। जब हॉस्पिटल का निर्माण हो रहा था तब मैं सात दिन तक यहीं रुका था। जिस अस्पताल की शुरुआत ही भजन सत्संग और पूजा पाठ शुरू हो वहां पर सबका मंगल ही मंगल होगा। उन्होंने आगे कहा कि प्रार्थना के लिए दो ही जगह है एक मंदिर और दूसरा अस्पताल। अस्पताल में दिल से प्रार्थना निकलती है। रामायण की एक चौपाई लाय संजीवन लखन जियाये… का उदाहरण देते हुए कहा कि अपोलो हॉस्पिटल पर तो पहले से ही प्रभु की कृपा है। बड़ेरिया परिवार ने विश्व स्तरीय अस्पताल के रूप में आरोग्य की जो व्यवस्था दी है वह अपोलो जेबीपी हॉस्पिटल के रूप में आज से प्रारंभ हो रही है। जबलपुर में आज 14 में को नया इतिहास लिखा गया है।चिकित्सा के क्षेत्र में नई क्रांति की शुरुआत हो रही है। मां नर्मदा की पावन नगरी में चिकित्सा के क्षेत्र में अपोलो हॉस्पिटल बड़ी उपलब्धि है। गुरुदर्शन व आशीर्वचन के मंचीय कार्यक्रम के दौरान अपोलो हॉस्पिटल जेबीपी के चेयरमैन सौरभ बड़ेरिया, राजीव बड़ेरिया, डॉ. शोभित बड़ेरिया सहित विधायक सुशील तिवारी इंदू, विधायक अशोक रोहाणी, विधायक नीरज सिंह सहित अन्य जन प्रतिनिधि व प्रदेशभर से आए गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button