जबलपुरमध्य प्रदेश

मेडिकल में जूनियर डॉक्टर ने साथियों के साथ मिलकर मरीज और उसके परिजनों के साथ की मारपीट, 3 के खिलाफ एफआईआर

 

जबलपुर, यशभारत। नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कालेज में तैनात जूनियर डाक्टरों के द्वारा मरीज और उनके परिजनों के साथ मारपीट का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। आनन फानन में पहुंची पुलिस ने शिकायत के बाद डॉक्टर सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है। ।
पाटन निवासी अनुज राज सिंघई ने गढ़ा पुलिस को बताया कि उसके पिता सुनील सिंघई का सड़क दुर्घटना में चोट लग गई थी, जिनको मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती किया गया। अनुज ने बताया कि एक्स-रे की रिपोर्ट चेक करवाने के लिए डॉक्टर के पास गए तो उन्होंने तो पहले बदतमीजी की और विरोध किया तो उन लोगों ने दरवाजा बंद करके अपने स्टाफ के साथ मारपीट की। जिसके बाद पुलिस ने डॉक्टर प्रतीक और अन्य दो साथियों के खिलाफ मालमा दर्ज कर जांच में लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button