जबलपुरमध्य प्रदेश

जबलपुर में फूफा का दुष्कर्मी पुत्र सीखचों के पीछे : बहन के साथ संबंध बनाए, बच्ची होने पर हुआ था फरार…..देखें वीडियो……

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

 

जबलपुर, यशभारत। भेड़ाघाट में रिश्तों को तार-तार करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अपनी मामा की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म कर, गर्भवती करने के बाद आरोपी फरार हो गया था। जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही थी। पुलिस ने खितौला से आरेापी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी अनुसार पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि उसकी बुआ के लड़के अभिषेक समुदे्र ने पहले तो उसे अपने प्रेम के जाल में फंसाया और फिर एक दिन उसके सूने घर में उसके साथ ज्यादती कर दी।

Table of Contents

पीडि़ता की हुई तबियत खराब तब हुआ खुलासा
जानकारी अनुसार दुराचार पीडि़ता जब गर्भवती हो गयी तो उसकी तबियत खराब होने लगी। जिसके बाद उसके परिजनों को शक हुआ। परिजनों ने जब नाबालिग से पूछताछ की तो उसने अभिषेक समुद्रे निवासी खितौला का नाम बता दिया। जो रिश्ते में उसका भाई लगता है।
लोकलाज के डर से नहीं की शिकायत
पीडि़ता के गर्भवती होने के बाद परिजनों से आरोपी युवक से संपर्क किया और विवाह कर लेने की बात कही। लेकिन आरोपी ने यह बात सिरे से खारिज कर दी और विवाह करने से साफ इंकार कर दिया। परिजन फिर भी विवाह कराने की कोशिश कराते रहे और लोकलाज के डर से पुलिस तक बात नहीं पहुंचे दी।
बेटी को दिया जन्म
इसी बीच गर्भवती बहन ने अपने भाई की औलाद बेटी को जन्म दे दिया। जिसके बाद मामला सुलझने के और बिगड़ गया। तो वहीं आरोपी अपनी बात पर अडिग था कि वह शादी नहीं करेगा।
पुलिस से की शिकायत
जिसके बाद पीडि़ता ने परिजनों ने पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी अभिषेक समुद्रे को खितौला से दबोच लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button