जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

जबलपुर में कुलपति के खिलाफ 2 घंटे में पानी पर डूबे रहे छात्रः जबालिऋषि की नगरी संस्कारधानी में संस्कार गायब

जबलपुर, यशभारत। रानीदुर्गावती विश्वविद्यालय के कुलपति को हटाने के लिए जबलपुर के जिलहरीघाट में छात्रों को अनूठा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। छात्रों ने पूरे दो घंटे पानी में डूबकर जलसत्याग्रह आंदोलन किया। इस मौके पर छात्र नेताओं ने कहा कि जबालिऋषि की तपोभूमि संस्कारधानी को संस्कार गायब हो गए हैं। शिक्षा जैसे मंदिर में कुकृत्य किया जा रहा है और ये सब कार्य वो लोग कर रहे हैं जिनके जिम्मे पूरे विश्वविद्यालय की बागडोर है।
म.प्र. छात्र संघ के अध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय ने एक विज्ञप्ति में बताया कि रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर के कुलपति डॉ. राजेश वर्मा पर विगत दिनों महिला से छेड़छाड़ संगीन आरोप लगे जिससे समस्त छात्र जगत स्तब्ध एवं आश्चर्यचकित है कि कुलपति जैसे आदरणीय पद को डॉ. राजेश वर्मा ने किस तरह क्षत-विक्षत किया है ।  साथ ही वि.वि. द्वारा फीस वृद्धि, सम्बद्धता प्राप्त महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू किये जाने एवं छात्र संघ चुनाव शीघ्र बहाल किए जाने हेतु विश्वविद्यालय प्रशासन को नींद से जगाने के लिये आज प्रातः 9.30 बजे से 11.30 बजे तक सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने पवित्र नर्मदाजल में आदमकद डुबकी लगाते हुए जल सत्यागृह आयोजित कर अपना रोष व्यक्त किया तथा शीघ्र ही डॉ. राजेश वर्मा को कुलपति पद से हटाकर उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही की प्रशासन से मांग की है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button