2026 में ‘झीलों की नगरी’ बनेगी देश की सबसे हाईटेक और हैप्पी सिटी!

2026 में ‘झीलों की नगरी’ बनेगी देश की सबसे हाईटेक और हैप्पी सिटी!
भोपाल, यशभारत। अगर आप सोचते हैं कि भोपाल सिर्फ अपनी पुरानी यादों और झीलों के लिए जाना जाता है, तो 2026 आपकी यह सोच बदल देगा। नए साल की सुबह भोपाल के लिए सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि एक ‘गोल्डन एरा’ की शुरुआत होने जा रही है। प्रशासन ने नए साल के लिए ऐसे ‘सरप्राइज गिफ्ट्स’ तैयार किए हैं जो हर भोपाली का दिल जीत लेंगे।
वीआईपी रोड पर दिखेगा ‘मरीन ड्राइव’ जैसा नजारा
भोपाल की शान, वीआईपी रोड को नए साल में एक नए अवतार में पेश किया जा रहा है। यहाँ रात के समय ‘लेजर फाउंटेन शो’ और फ्लोटिंग जेटी (तैरते हुए प्लेटफॉर्म) बनाए जाएंगे। अब पेरिस या दुबई की तर्ज पर लोग बड़े तालाब के बीचों-बीच बैठकर शाम का लुत्फ उठा सकेंगे।
ट्रैफिक का टेंशन खत्म: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ संभालेगी कमान
नए साल में भोपाल के प्रमुख चौराहों पर एआई-बेस्ड स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम पूरी तरह लागू हो जाएगा। अब आपको रेड लाइट पर बेवजह इंतज़ार नहीं करना होगा। ट्रैफिक के दबाव को देखकर सिग्नल खुद-ब-खुद ग्रीन हो जाएंगे। साथ ही, मेट्रो के ट्रायल रन का दायरा बढ़ने से शहर के एक कोने से दूसरे कोने की दूरी सिर्फ 15 मिनट की रह जाएगी।
ऑक्सीजन हब’ बनेगा आपका मोहल्ला
नगर निगम इस साल ‘मियांवाकी तकनीक’ से शहर के बीचों-बीच 100 छोटे जंगल विकसित करने जा रहा है। इसका मतलब है कि कंक्रीट के जंगलों के बीच अब आपको हर 2 किलोमीटर पर एक घना जंगल मिलेगा, जो भोपाल की हवा को और भी शुद्ध बनाएगा।
नाइट चौपाटी’ का नया कल्चर
खाने-पीने के शौकीन भोपालियों के लिए खुशखबरी! शहर के चुनिंदा इलाकों में सुरक्षित और व्यवस्थित ‘नाइट मार्केट्स’ शुरू किए जाएंगे, जो देर रात तक खुले रहेंगे। यहाँ न केवल स्वाद मिलेगा, बल्कि स्थानीय कलाकारों को अपनी कला दिखाने का मंच भी मिलेगा।
इनका कहना है…
2026 का भोपाल अधिक आधुनिक, अधिक सुरक्षित और अधिक हरा-भरा होगा। हम तकनीक और परंपरा का ऐसा मेल ला रहे हैं कि देश के भोपाल को देखने आएगी।
भोपाल नगर निगम आयुक्त- संस्कृति जैन
नया साल, नए तोहफे: एक नजर में
मेट्रो मैजिक: नए रूटों पर दौड़ती ट्रेनें और विश्वस्तरीय स्टेशन।
फ्री वाई-फाई ज़ोन्स: शहर के 20 प्रमुख पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर हाई-स्पीड इंटरनेट।
स्मार्ट एजुकेशन: सरकारी स्कूलों में ‘वर्चुअल रियलिटी’ लैब की शुरुआत।
हेल्थ एटीएम: मोहल्ला क्लीनिकों में ऑटोमैटिक चेकअप मशीनें, जहाँ 2 मिनट में होगी 40 जाँचें।






