भोपालमध्य प्रदेश

मोहन कैबिनेट की अहम बैठक: बजट सत्र, अनुपूरक बजट और नई आबकारी नीति पर लगेगी मुहर

मोहन कैबिनेट की अहम बैठक: बजट सत्र, अनुपूरक बजट और नई आबकारी नीति पर लगेगी मुहर

भोपाल, यशभारत। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में कैबिनेट की एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। इस बैठक में सरकार कई बड़े नीतिगत फैसलों के साथ-साथ आगामी विधानसभा के बजट सत्र की रूपरेखा तय करेगी। बैठक में मुख्य रूप से बजट सत्र के दौरान पेश किए जाने वाले विधेयकों और अनुपूरक बजट को मंजूरी दी जाएगी।

विधानसभा सत्र और विधायी कार्य 16 फरवरी से शुरू होने वाले विधानसभा के बजट सत्र को लेकर सरकार पूरी तैयारी में है। आज की बैठक में उन विधेयकों के मसौदे को अंतिम मंजूरी दी जाएगी, जिन्हें सदन में पेश किया जाना है। इसके साथ ही, चालू वित्तीय वर्ष के लिए तीसरे अनुपूरक बजट के प्रस्ताव को भी कैबिनेट पास कर सकती है, जिससे विकास कार्यों के लिए अतिरिक्त फंड का रास्ता साफ होगा।

नई आबकारी नीति (2026-27) पर नजर
कैबिनेट में प्रदेश की आगामी आबकारी नीति 2026-27 को भी पेश किया जा सकता है। माना जा रहा है कि सरकार राजस्व बढ़ाने की दिशा में कुछ कड़े और नए फैसले ले सकती है। सूत्रों के अनुसार, शराब दुकानों के निष्पादन और उप-दुकानों को लेकर नई रणनीति बनाई गई है ताकि सरकारी खजाने में वृद्धि की जा सके।

किसानों को मिल सकती है बड़ी सौगात
किसानों के लिए भी यह बैठक काफी उम्मीदों भरी है। बैठक में सोयाबीन की खरीदी के लिए समर्थन मूल्य (MSP) तय करने का प्रस्ताव आ सकता है। सरकार किसानों से उचित मूल्य पर सोयाबीन खरीदने की रणनीति और बोनस राशि पर भी निर्णय ले सकती है, जिससे प्रदेश के लाखों किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button