इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

यश भारत की खबर का असर ….रोड डिवाइडर मेंटेनेंस में होगा बदलाव नगर निगम ने जारी किए नए टेंडर

 जबलपुर, यश भारत।

यश भारत की खबर का असर ….रोड डिवाइडर मेंटेनेंस में होगा बदलाव नगर निगम ने जारी किए नए टेंडर

जबलपुर, यश भारत। नगर निगम के रोड डिवाइडर मेंटेनेंस और पौधों के रखरखाव में सामने आई अनियमितताओं पर आखिरकार निगम प्रशासन ने संज्ञान लिया है। यश भारत द्वारा पिछले कई दिनों से लगातार प्रकाशित खबरों में डिवाइडरों की बदहाल स्थिति, टेंडर शर्तों की अनदेखी, सिंचाई व्यवस्था में गड़बड़ी और मोनू बाग नर्सरी द्वारा कार्य में कथित गोलमाल के मामलों को प्रमुखता से उठाया गया था।

1771236230 WhatsApp Image 2026 02 16 at 12.05.36 PM

इन खुलासों के बाद अब निगम हरकत में आया है। खुलकर चल रही थी मनमानी समाचारों में यह तथ्य सामने आया था कि टेंडर शर्तों के अनुसार पानी की व्यवस्था ठेकेदार को स्वयं करनी थी, लेकिन व्यवहार में नगर निगम की पाइपलाइन से पानी लेकर डिवाइडरों की सिंचाई किए जाने के आरोप लगे। साथ ही कई स्थानों पर पौधों की देखरेख, नियमित छंटाई और हरियाली बनाए रखने में लापरवाही भी उजागर हुई थी।

1771411564 WhatsApp Image 2026 02 18 at 1.44.09 PM

इससे न केवल निगम को राजस्व हानि की आशंका जताई गई, बल्कि सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग पर भी सवाल खड़े हुए। 6 लगातार हुए खुलासे लगातार प्रकाशित खबरों के बाद नगर निगम प्रशासन ने पूरे मामले की समीक्षा की। सूत्रों के अनुसार निगम ने पुरानी व्यवस्था को समाप्त करते हुए नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। नए ठेकेदार की नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है और कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए भी सख्त दिशा-निर्देश तय किए जा रहे हैं। निगम अधिकारियों का कहना है कि शहर की सड़कों की सुंदरता और हरियाली से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नई शर्तों के साथ कार्य आवंटित किया जाएगा। स्पष्ट है कि जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का असर अब दिखने लगा है और रोड डिवाइडर मेंटेनेंस व्यवस्था में बदलाव की शुरुआत हो चुकी है। रोड डिवाइडर और पौधों के रख रखरखाव को लेकर कई अनियमिताएं सामने आ रही थी इसके बाद नया टेंडर जारी किया जा रहा है और नई और कड़ी शतों के साथ अब नए ठेकेदार को कम दिया जाएगा। मनीष तडसे, उद्यान अधिकारी, नगर निगम जबलपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button