जबलपुरमध्य प्रदेश

शक्तिपुंज की पैंट्रीकार में पकड़े गए अवैध वेंडर

आरपीएफ की कार्रवाई से मचा हड़कंप

जबलपुर यशभारत। आरपीएफ एवं वाणिज्य विभाग के द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान ट्रेन नंबर 11448 की पैंट्री कार में फर्जी कार्ड वाले अवैध वेंडरों के विरुद्ध कार्यवाही से स्टेशन में हड़कंप मच गया। इस संबंध में आरपीएफ पोस्ट प्रभारी राजीव खरब ने बताया कि जबलपुर मंडल में डीआरएम के निर्देशन में आरपीएफ उपनिरीक्षक योगेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक सुमित यादव , आरक्षक प्रवीण उपाध्याय, आरक्षक पंकज सिंह एवं वाणिज्य विभाग से जितेंद्र जैन CTI, ज्योतिर्मय दास सीटीआई एवं धीरज अग्रवाल सीटीआई की संयुक्त टीम ने ट्रेन नंबर 11448 शक्तिपुंज एक्सप्रेस में कटनी से जबलपुर तक सघन चेकिंग की गई चेकिंग के दौरान साइड पैंट्री कार में 6 वेंडर को अनधिकृत रूप से ट्रेन में खाद्य एवं पेय पदार्थ बेचते हुए पाया जिन्हें आरपीएफ थाना जबलपुर लाया गया पूछताछ में पाया गया की उनके द्वारा कार्डों की वैधता समाप्त होने पर फर्जी तरीके से उनकी तिथि को रेलवे की अनुमति के बिना बढ़ाया गया बाद उक्त सभी वेंडरों के विरुद्ध रेल अधिनियम के तहत कार्रवाई की उक्त मामले से जीआरपी जबलपुर को अवगत कराया गया है ।

यह अवैध वैंडर पकड़े गए

सचिन पटेल पिता ज्ञानेंद्र प्रसाद पटेल उम्र 26 वर्ष निवासी वार्ड ग्राम़पोस्ट सिल्परी थाना मनगवां जिला रीवा मप्र. सोहरलाल पिता कन्हई लाल उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम धनौरा पोस्ट़थाना़तहसील दुद्धी जिला सोनभद्र. रामू सिंह भदौरिया पिता जैकम सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम माढेंन थाना गोरमी जिला भिंड . सुरेन्द्र कुमार पिता स्वण्सोना साव उम्र 44 वर्ष निवासी ग्राम धनौरा पोस्ट दुद्धी थाना दुद्धी जिला सोनभद्र उप्र.अवधेश सिंह पिता नरेश सिंह उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम व् पोस्ट सगरा थाना नया गाँव जिला भिंड मप्र. अमन कुमार जैसवाल पिता लव कुमार जैसवाल उम्र 21 साल निवासी ग्राम मनवसा पोस्ट दुद्वी जिला सोनभद्र उ.प्र.आदि के विरुद्ध आरपीएफ द्वारा कार्रवाई की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button