मानव सेवा को मिलेगा नया विस्तार, इंडिया ह्यूमैनिटी फाउंडेशन व राज कृष्ण तंखा फाउंडेशन की साझेदारी
मध्य प्रदेश में शिक्षा,स्वास्थ्य को होगा लाभ

मानव सेवा को मिलेगा नया विस्तार, इंडिया ह्यूमैनिटी फाउंडेशन व राज कृष्ण तंखा फाउंडेशन की साझेदारी
मध्य प्रदेश में शिक्षा,स्वास्थ्य को होगा लाभ
कोलकाता ।कोलकाता में 31 अक्टूबर को समाज और मानव सेवा के उद्देश्य को और अधिक प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने के लिए इंडिया ह्यूमैनिटी फाउंडेशन और राज कृष्ण तंखा फाउंडेशन के बीच कोलकाता में महत्वपूर्ण एमओयू (सहयोग समझौता) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के तहत दोनों संस्थान संयुक्त रूप से अपने संसाधनों का उपयोग कर शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला-शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और मानव उत्थान से जुड़ी परियोजनाओं पर कार्य करेंगे।
.jpeg)
कार्यक्रम के दौरान दोनों संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि यह साझेदारी समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का एक मजबूत प्रयास है। आगे आने वाले समय में विभिन्न राज्य जिसमे मध्य प्रदेशपर विशेष फोकस रहेगा और जिलों में संयुक्त अभियान चलाकर जरूरतमंदों को सीधा लाभ पहुंचाया जाएगा।
संस्थाओं का मानना है कि सामाजिक कार्यों में सहयोग से प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है और यह एमओयू इसी दिशा में एक निर्णायक कदम है। इसके तहत आने वाले वर्षों में बड़े पैमाने पर सेवा कार्यों का विस्तार करने की योजना भी शामिल है।







