भोपाल बना डेंटल इनोवेशन का ग्लोबल हब, इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में फ्यूचर ऑफ डेंटिस्ट्री पर हुआ मंथन

भोपाल बना डेंटल इनोवेशन का ग्लोबल हब, इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में फ्यूचर ऑफ डेंटिस्ट्री पर हुआ मंथन
भोपाल, यश भारत । डेंटल साइंस के बदलते परिदृश्य और फ्यूचर टेक्नोलॉजी पर मंथन के लिए एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला चीफ गेस्ट के रूप में शामिल हुए।
कॉन्फ्रेंस में देश-विदेश के एक्सपर्ट्स, सीनियर फैकल्टी मेंबर्स और रिसर्चर्स ने मॉडर्न डेंटिस्ट्री, डिजिटल डेंटल टेक्नोलॉजी, इम्प्लांटोलॉजी और एडवांस्ड ट्रीटमेंट सिस्टम्स पर विस्तार से चर्चा की। ब्रिटेन से आए स्पेशलिस्ट्स ने लेटेस्ट इक्विपमेंट्स और क्लिनिकल प्रैक्टिस से जुड़े अपने एक्सपीरियंस साझा किए, जिससे कार्यक्रम को ग्लोबल प्लेटफॉर्म का स्वरूप मिला।
एलएनसीटी ग्रुप से जुड़े विभिन्न इंस्टीट्यूशंस, खासकर रिशिराज डेंटल कॉलेज के एक्सपर्ट्स ने पैनल डिस्कशन के जरिए मेडिकल एजुकेशन में इनोवेशन, क्लिनिकल रिसर्च और फ्यूचर चैलेंजेस पर विचार रखे।
वक्ताओं ने कहा कि इस तरह की इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस स्टूडेंट्स और डॉक्टरों को वर्ल्ड-क्लास नॉलेज से जोड़ने का अवसर देती हैं। यह आयोजन भोपाल को डेंटल एजुकेशन और रिसर्च के उभरते ग्लोबल सेंटर के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।







