भोपाल

सदन की कार्यवाही 4 अगस्त तक के लिए स्थगित 

सदन की कार्यवाही 4 अगस्त तक के लिए स्थगित
भोपाल यशभारत। विधानसभा सत्र का आज पांचवां दिन हंगामेदार रहा। कांग्रेस ने मंत्री विजय शाह का इस्तीफा मांगा। जिसके चलते कार्यवाही एक बार दस मिनिट और दूसरी बार आधे घंटे के लिए स्थगित करनी पड़ी। दोपहर करीब डेढ़ बजे विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कार्रवाई 4 अगस्त के लिए स्थगित कर दी । विधानसभा की कार्रवाई शुरू होने के बाद विभागीय सवाल का जवाब देने के लिए मंत्री विजय शाह भी पहुंचे, शाह को देखकर विपक्ष के विधायक भडक़ गए और विजय शाह इस्तीफा दो के नारे लगाने लगे। 4 अगस्त तक के लिए विधानसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button