राशिफल 24 जनवरी 2026 : वृषभ, कन्या और वृश्चिक राशि के जातकों को आज मिलेगा शुभ योग का लाभ
जानें अपना आज का भविष्यफल

यशभारत। 24 जनवरी का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार वृषभ, कन्या और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुभ लाभदायक रहेगा। आज चंद्रमा का गोचर उत्तराभाद्रपद नक्षत्र उपरांत रेवती नक्षत्र के संयोग में मीन राशि से होने जा रहा है। ऐसे में आज गुरु से दशम भाव में चंद्रमा के होने से गजकेसरी योग बनेगा। जबकि आज सूर्य और बुध की युति होने से बुधादित्य योग भी बनने जा रहा है। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए ओज का दिन लाभ के साथ खर्च में वृद्धि वाला रहेगा। आपकी राशि से आज द्वादश भाव में चंद्रमा का गोचर होने से आपका मन आज उलझन में रहेगा। मंगल जो राशि स्वामी हैं वह अनुकूल स्थिति में हैं जिससे आपकी कमाई तो बनी रहेगी लेकिन चंद्रमा के प्रभाव से आपका खर्च भी बना रहेगा। आपको अपने कार्यक्षेत्र में आज अधिक सजग होकर काम करना होगा। कुछ उलझनों के बाद आपका काम आज बन सकता है। आर्थिक लेन देन के मामले में आज आपको सतर्क रहना चाहिए। प्रॉपर्टी और गृहनिर्माण संबंधी वस्तुओं के कारोबार में आज आपको फायदा हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आज आपका प्रभाव बढेगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम बन रहेगा लेकिन किसी कारण से दूरी का अहसास भी हो सकता है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लिए आज शनिवार का दिन सुखद और रोमांटिक रहने वाला है। आज चंद्रमा का गोचर आपकी राशि ग्यारहवें भाव में होने से आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। आप आज किसी अप्रत्याशि़त स्रोत से लाभ प्राप्त कर पाएंगे। बिजनेस में आपकी कमाई में आज वृद्धि होगी। आपको आज अपना फंसा हुआ धन मिल सकता है। जो लोग वस्त्र और शौक श्रृंगार और उपहार संबंधी वस्तुओं के कारोबार से जुड़े हुए हैं उनको आज फायदा ह सकता है। नौकरी में आपका दिन आज अनुकूल बीतेगा। आपको साथी सहयोगियों से अपेक्षित सहयोग मिलेगा। आप अपने लिए गैजेट्स और शौक की वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आज प्रेम और आपसी सांजस्य बना रहेगा। परिवार के साथ यात्रा का संयोग भी बन सकता है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन सामान्य रूप से अच्छा है। आपको आज भाग्य का साथ मिलेगा। आप आज अपनी कार्ययोजना को बेहतर तरीके से लागू कर पाएंगे। कुछ मानसिक द्वंद भी बना रहेगा और आप नौकरी में बदलाव के बारे में सोच सकते हैं। वैसे आपको आज कार्यक्षेत्र में साथी सहकर्मियों से पूरा सहयोग भी मिलेगा। आर्थिक मामलो में आपका संयम से चलना होगा कुछ अनचाहे खर्च भी आज हो सकते हैं। घर परिवार के मामले में दिन आपका अच्छा है। आपको परिवार के साथ सुखद और अनुकूल समय बिताने का मौका मिलेगा। आपको किसी मित्र से सहयोग मिल सकता है। दिन के आरंभ से ही आज आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। लव लाइफ के मामले में भी आज भाग्य का साथ मिलेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज कुछ ऐसे काम भी करने होंगे जो आप दिल से नहीं चाहते हैं। नौकरी में आपको किसी साथी सहकर्मी की वजह से चिंता हो सकती है। आपको आज दूसरों के मामलो में हस्तक्षेप करने से बचन चाहिए साथ ही बिना मांगे किसी की मदद के लिए आगे नहीं आना चाहिए नहीं तो आपकी छवि खराब हो सकती है। आर्थिक मामलों में आज का दिन खर्चीला रह सकता है। आप अपनी शौक और मनोरंजन पर धन खर्च कर पाएंगे। किसी मित्र से मिलने का संयोग बनेगा। आप आज परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हे। लव लाइफ में प्रेमी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है।
सिहं राशि
सिहं राशि के जातक आज सहस और लगनशीलता से कार्यक्षेत्र में सफलता पाएंगे। नौकरी में आप आज अपने विरोधियों और शत्रुओं को मात देने में सफल रहेंगे। आपको आज वरिष्ठ लोगों के सहयोग और समर्थन का लाभ मिलेगा। जो लोग तकनीकी काम से जुड़े हुए हैं आज उनको कोई लाभदायक मौका मिल सकता है। आर्थिक मामलों में आज का दिन आपका खर्चीला रहेगा। अचानक बनने वाली कुछ स्थितियों की वजह से भी आपको आज धन खर्च करना होगा। आपको आज घरेलू जरूरतौं और यात्रा पर भी धन खर्च करना होगा। पारिवारिक जीवन में आज आपके आपसी तालमेल बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप आज सुखद और मनोरंजक समय बिता पाएंगे। किसी सगे संबंधी से मिलने का संयोग बन सकता है। पड़ोसियों से आपको आज वाद विवाद में उलझन से बचन होगा नहीं तो आपकी परेशानी बढ सकती है।
कन्या राशि
आज शनिवार का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए बुधादित्य योग से शुभ लाभदायक रहने वाला है। आप अपना काम आज समझदारी से पूरा कर पाएंगे। दोस्तों के साथ ही साथ आज आप विरोधियों से भी सहयोग प्राप्त कर पाने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको आज अनुकूल स्थिति का लाभ मिलेगा। आप आज कुछ नया काम भी शुरू कर सकते हैं। आपकी राशि में आज सुख साधन मिलने का भी योग बना हुआ है। आपके घर में आज किसी शुभ आयोजन का भी संयोग बनेगा। पारिवारिक जीवन में आपको आज जीवनसाथी से प्रेम और सहयोग मिलेगा। आप जीवनसाथी के साथ आज कहीं घूमनी की योजना बना सकते हैं। बच्चों की ओर आपका मन प्रसन्न होगा।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन शुभ लाभदायक रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में मित्रों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। कोई पुराना मित्र या परिचित भी आज आपकी मदद कर सकता है। आपके सितारे बताते हैं कि आपको आज राजनीतिक और सामाजिक संपर्क का भी फायदा मिलेगा। आपके खर्च में आज वृद्धि होगी। इसलिए अपने खर्च पर नियंत्रण बनाए रखने का प्रयास करें। आपके लिए भाग्य आज विदेश से भी लाभ का संयोग बना रहा है। आपका कोई घरेलू काम आज पूरा हो सकता है जो काफी समय से अटका हुआ है। किसी मित्र या मेहमान के आगमन का भी संयोग बनता दिख रहा। आज शाम का समय आपका मनोरंजक और सुखद बीतेगा। आप किसी नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन कई मामलो में अनुकूल रहेगा। आज राशि स्वामी मंगल की शुभ स्थिति का आपको फायदा मिलेगा। आप आज जोखिम लेकर भी कार्यक्षेत्र में लाभ और सफलता प्राप्त कर पाएंगे। नौकरी में आज आपको अधिकारीवर्ग से सपोर्ट मिलेगा। आप आज अपने पेंडिंग काम को पूरा कर पाएंगे। आपको सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र के काम में आज शामिल होने का मौका मिलेगा। बिजनेस में आपकी कमाई में आज वृद्धि होगी। और आपको आज पूर्व कें किए गए काम का भी फायदा मिलेगा। पारिवारिक जीवन में आप आज छोटे भाई बहनों से सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। वैवाहिक जीवन में आज आपके प्रेम और तालमेल बना रहेगा। लव लाइफ में आज आप प्रेमी के साथ वक्त बिता सकते हैं।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए आज शनिवार दिन सामान्य रूप से अच्छा है। आपके सितारे कहते हैं कि आज आपको दिन के पहले भाग में अपने जरूरी काम निपटाने का प्रयास करना चाहिए। दिन के दूसरे भाग में अचानक कुछ काम आ जाने से आपको अपनी योजनाओं में बदलाव करना होगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सतर्क रहना होग, कुछ लोग आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। वैसे आप आज गुरु की शुभ दृष्टि की वजह से संयम और समझदारी से स्थिति को अपने अनुकूल बनाने में सफल होंगे। आर्थिक मामलो में आज का दिन थोड़ा खर्चीला रहेगा। आप आज अपने लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं। आज आपको पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर चलना होगा, किसी बात को लेकर आपस में मतभेद हो सकता है। वैसे आज घर के बड़ों से आपको सहयोग प्राप्त होगा। दिन के दूसरे भाग में कहीं घूमने या रोमांटिक समय बिताने का भी मौका मिल सकता है।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अनुकूल और लाभदायक रहेगा। आपको भाग्य आज किसी अप्रत्याशित स्रोत से लाभ दिला सकता है। नौकरी में आज आपको साथी सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा। आप किराना कारोबार और लोहे के व्यापार में आज विशेष रूप से लाभ प्राप्त कर पाएंगे। आपके सितारे बताते हें कि आपको आज व्यवहारकुशलता और वाणी कुशलता का लाभ मिलेगा। आप अपनी रचनात्मक क्षमता का भी आज लाभ ले पाएंगे। आपको आज अपने खर्च पर कंट्रोल करना होगा क्योंकि आज आप लुभावने डील के चक्कर में बजट से बाहर जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आज आपको जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा और आप जीवनसाथी के साथ मिलकर घर की व्यवस्था को सुचारू बना पाएंगे। आपको आज पिता की ओर से भी सहयोग मिलेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ और अनुकूल रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे। आप तकनीकी ज्ञान और अनुभव का लाभ ले पाएंगे। नौकरी में आज अधिकारीवर्ग से सहयोग से आपको फायदा हो सकता है। आप दिन के दूसरे भाग में आज कहीं घूमने का प्लान कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहेगा। कुछ अचानक बनने वाली स्थिति की वजह से भी आपको आज धन खर्च करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य और यात्रा पर भी आज धन खर्च हो सकता है। फैमिली लाइफ में आज आपको जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखे किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। ससुराल पक्ष के संबंधियों के साथ लेनदेन में आपको सतर्क रहना होगा।
मीन राशि
मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन कामकाज के लिहाज से अच्छा रहेगा आप चतुर बुद्धि और कार्यकुशलता से लाभ ले पाएंगे। शिक्षा और शिक्षण के काम में आज आपको फायदा हो सकता है। आपके लिए भाग्य आज एक से अधिक स्रोत से लाभ का संयोग बना रहा है। कार्यक्षेत्र में आप किसी नई योजना और तकनीक का लाभ उठा पाएंगे। आपको आज बिजनेस में दिन के दूसरे भाग में विशेष रूप से लाभ मिलेगा। होटल और खानपान के काम से जुड़े हुए जातकों की कमाई विशेष रूप से होने वाली है। आपको आज प्रबंधन के काम में भी लाभ मिलेगा। मित्रों से आपको सहयोग मिलेगा। धर्म कर्म के काम में आज रुचि बनी रहेगी। फैमिली लाइफ में आपको पिता की ओर से सहयोग मिलेगा। किसी सगे संबंधी से मिलने का संयोग बनेगा।







