देश

राशिफल 28 दिसंबर 2025 : मेष, मिथुन और सिंह राशि के लिए आज का दिन लाभदायक

लक्ष्मी योग से पाएंगे लाभ

यशभारत। 28 दिसंबर का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष, मिथुन और सिंह राशि के जातको के लिए बहुत ही शुभ लाभदायक रहेगा। चंद्रमा का गोचर आज दिन रात मीन राशि में उत्तराभाद्रपद नक्षत्र से होने जा रहा है। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज चंद्रमा और धन योग बनाएंगे। जबकि आज चंद्रमा का मंगल और शुक्र के साथ चतुर्थ दशम योग भी बनेगा। ऐसे मं आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, आइए जानते हैं आज का राशिफल।

मेष राशि

मेष राशि के जातको के लिए आज का दिन आनंददायक रहेगा। आपका सामाजिक प्रभाव और सम्मान बढेगा। जो लोग नौकरी के लिए जा रहे हैं उनको कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति रहेगी। आप दोस्तों और सहकर्मियों से आज सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। गृहनिर्माण के काम में आपको आज सफलता मिलेगी। आज परिवार में वरिष्ठ सदस्यों से आपको सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में आपके प्रेम और तालमेल बना रहेगा। आज धर्म कर्म के काम भी आप कर सकते है। सेहत के मामले मं अपना ध्यान रखें आपको आज पैरों से संबंधित समस्या होने की आशंका है, थकान महसूस करेंगे।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन आनंददायक होगा। आपको आज परिवार के सदस्यों के साथ सुखद और मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। आप किसी मित्र या सगे संबंधी से मिलने भी जा सकते हैं। आपको बिजनेस में आर्थिक लाभ मिलेगा। जो लोग फैशन और गिफ्ट आइटम से काम से जुड़े हुए हैं उनको आज विशेष रूप से लाभ मिलेगा। आप प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिता पाएंगे। वैवाहिक जीवन आपका आज सुखद होगा। आपके घर में आज कोई शुभ काम भी हो सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन घर परिवार के मामले में अनुकूल रहेगा। आप किसी पारिवारिक कार्यक्रम और समारोह में भी आज शामिल हो सकते हैं। जो लोग बिल्डिंग मटेरियल या हार्डवेयर का काम करते हैं उनको आज विशेष रूप से फायदा हो सकता है। आप रुचिकर भोजन का आनंद ले पाएंगे। वैवाहिक जीवन में आपको जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। आप घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा कर पाएंगेो। वाहन और बच्चों के ऊपर भी आज धन खर्च करेंगे। विदेशी क्षेत्र से आपको आज फायदा हो सकता है।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों के लिए आज के दिन खर्चीला रहेगा। आपको आज शौक और मनोरंजन पर धन खर्च करने का मौका मिलेगा। परिवार के साथ आपको आज वक्त बिताने का भी मौका मिलेगा। वाहन सुख भी आपको आज मिलने वाला है। किसी वजह से आज यात्रा का भी संयोग बनेगा। लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद भी हो सकता है। आपको आज कुछ अनचाहे खर्च भी करते होंगेो। आपको आज पड़ोसियों से वाद विवाद से बचना होगा। सेहत के मामले में अपना ध्यान रखें, तामसिक भोजन और मांस मदिरा के प्रयोग से आपको बचना चाहिए, वाहन सावधानी से चलाएं।

सिंह राशि

आज सिंह राशि के जातक साहस और उत्साह से भरपूर रहेंगे। राशि स्वामी सूर्य और बुध की युति भी आज हो रही है जिससे आज पारिवारिक जीवन में आपको परिवार के लोगो से भरपूर सहयोग प्राप्त होाग। विशेष रूप से पिता का सहयोग बना रहेगा। किसी शुभ कार्य में शामिल होने का भी आपको आज अवसर मिल सकता है। आपके लिए आज जरूरी है कि बिना मांगे किसी की मदद करने से बचना चाहिए नहीं तो लोग इसे आपका स्वार्थ समझेंगे। कारोबार में आज आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से भी आपको आज फायदा मिलेगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी होगी। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

कन्या राशि

आज रविवार का दिन कन्या राशि के लिए कुल मिलाकर अच्छा रहने वाला है। आज आपकी राशि के स्वामी बुध धनु राशि में गोचर करेंगे ऐसे में कार्यक्षेत्र में आज आप सफलता प्राप्त कर पाएंगे। समझदारी और अनुभव का आपको फायदा मिलेगा। किसी विपरीत लिंगी सहकर्मी या सगे संबंधी से आपको आज सहयोग मिलेगा। आपको आज वाद विवाद में उलझने से बचना होगा। बिजनेस में आज आपकी अच्छी कमाई होगी। वस्त्र और धातु के कारोबार में आज आपको फायदा होगा। होटल और कैटरिंग का काम करने वाले जातकों की भी आज अच्छी कमाई होगी। जीवनसाथी और भाई बहनों से आपको आज विशेष सहयोग मिल पाएगा। लव लाइफ के मामले में भी आज का दिन अच्छा है।

तुला राशि

आज का दिन तुला राशि के लिए अप्रत्याशित लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको मित्रों से सहयोग मिलेगा। किसी प्रतिस्पर्धा में भाग ले रहे हैं तो आपका आज सफलता मिलेगी। आपको मित्रों और पूर्वपरिचितों से मिलने का मौका मिलेगा। आर्थिक मामलों में हाथ संभलकर चलें नहीं तो बजट से बाहर खर्च हो सकता है। सेहत का आपको आज ध्यान रखना चाहिए, जिन लोगों को शुगर और बवासीर की समस्या है उनको आज अपना विशेष ध्यान रखना चाहिए। आपको पारिवारिक जीवन में संतान की सेहत का ध्यान रखना होगा। जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम और तालमेल बना रहेगा। वाणी पर संयम रखें नहीं तो किसी करीबी व्यक्ति से मतभेद हो सकता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन खर्चीला और उलझन भरा रहेगा। आपको आज दूसरों के मामलों से दूर रहना चाहिए नहीं तो आपको अनावश्यक ही परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी पर जा रहे हैं तो आपको आज मित्र और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आपको आज तकनीकी ज्ञान और अनुभव का लाभ मिलेगा। धर्म कर्म में आज आपकी रुचि रहेगी। किसी धार्मिक और शुभ कर्म में आपको भाग लेने का मौका मिलेगा। आप शिक्षा के क्षेत्र में सफलता पाएंगे। वृश्चिक राशि के जातक आज प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। आपको सेहत के मामले में अपना ध्यान रखना चाहिए

धनु राशि

धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपको आज धर्म कर्म के काम में भाग लेने का मौका मिलेगा। कामकाज भी आज आपका अच्छा चलेगा। बिजनेस में आज आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। आपका पैसा फंसा है तो वह भी आज आपको वापस मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में आज आपको अपनी मेहनत और बौद्धिक क्षमता का लाभ मिलेगा। आपको आज विदेशी क्षेत्र से लाभ मिलने का योग है। जो लोग तकनीकी काम से जुड़े हैं उनके लिए भी दिन अनुकूल रहेगा। लव लाइफ में आपको आज प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा और कोई सरप्राइज मिल सकता है। आपके घर आज सगे संबंधियों का आगमन होने से चहल पहल बनी रहेगी।

मकर राशि

मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपको आज परिवार के साथ सुखद और अनुकूल समय बिताने का मौका मिलेगा। नौकरी करने वाले जातको को आज कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। आप किसी मित्र या सगे संबंधी के साथ आज मिलने जा सकते हें। घर के बड़ों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का संयोग बन सकता है। आपको आज कोई सरप्राइज लाभ भी मिल सकता है। आज आप कोई साहसिक निर्णय भी ले सकते हैं जो भविष्य में आपको लाभ दिलाएगा। वैवाहिक जीवन में आज खट्टा मीठा अनुभव मिल सकता है, कहासुनी के बीच आपका प्रेम बढेगा। संतान की ओर से आपको आज आपको खुशी मिलेगी। आप किसी की मदद भी करेंगे।

कुंभ राशि

आज रविवार का दिन कुंभ राशि के जातको के लिए उत्साहवर्धक रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। सामाजिक कार्यो में आज आपकी सहभागिता बनी रहेगी। जिन लोगों के काम का संबंध विदेश या तकनीकी क्षेत्र से जुड़ा है उनको आज फायदा हो सकता है। बिजनेस में कर्मचारियों और सहयोगियों से आपको फायदा मिलेगा। आप आज परिवार के साथ कहीं घूमने का भी प्लान कर सकतैं। ससुराल पक्ष के संबंधियों से आपको आज सहयोग मिल सकता है। जो लोग घर के दूर रहते हैं उनके लिए आज परिवारों से मिलने का संयोग बन सकता है। विवाह की बात चल रही है तो आज बात आगे बढेगी।

मीन राशि

मीन राशि के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको अपने काम के प्रति सजग रहना होगा। आपका कोई काम आज किसी न किसी वजह से उलझ सकता है। आपको कुछ अनचाहे खर्च भी करने होंगे। आपके विरोधी और शत्रु आज आपको नुकसान पहुंचा सकते हें, इसलिए इनसे आपको आज सतर्क रहना होगा। आपको आज खानपान में संयम रखना होगा। आपको आज सेहत और वाहन पर भी धन खर्च करना पड़ सकता है। वैसे आज आपको मित्रों और पड़ोसियों से सहयोग मिलेगा। सेहत के मामले में दिन सामान्य रहेगा, लेकिन जोखिम लेने से बचें। जिन जातकों को पहले चोट लगी है उनकी परेशानी बढ सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button