जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

घर का पंडित अरूणोदय पंचाग अब आपके हाथों में.. रिकार्ड तोड़ घरों तक पहंुचा था पिछले वर्ष

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

 

जबलपुर यशभारत। शताब्दी पुरम विजय नगर स्थित यशभारत कार्यालय परिसर में पत्रकार अरूण शुक्ला, श्रीमति सुशीला की प्रतिमा के समक्ष घर का पंडित अरूणोदय पंचाग का लोकार्पण मध्यप्रदेश पुलिस के सेवानिवृत्त अधिकारी रवीद्र गौतम ने किया। इस मौके पर यशभारत संस्थापक आशीष शुक्ला, स्थानीय संपादक यशभारत राजीव उपाध्याय, पंचाग के रचियेता ज्योतिषाचार्य पं लोकेश व्यास और रवि चैबे मौजूद थे।

मालूम हो कि मध्यप्रदेश का बहुप्रतिष्ठित पंचाग घर का पंडित अरूणोदय पंचाग का 2024 का दूसरा संस्करण लाॅंच किया गया। पिछले वर्ष अरूणोदय पंचाग का शुभारंभ किया गया था। पहले साल जब पंचाग की शुरूआत हुई थी तो जबलपुर से लेकर पूरे मध्यप्रदेश में पंचाग को सराहा गया था। रिकार्ड मात्रा में करीब साढ़े तीन लाख प्रतियां लोग तक पहंुची थी। जिन लोगों के पास पंचाग पहंुचा था उन्होंने इसके माध्यम से ही धार्मिक और हिंदू धर्म से जुड़े कार्यों को किया था। पिछले साल लोगों का अभूतपूर्ण प्यार-स्नेह मिला जिसे देखकर पंचाग के रचियेता ज्योतिषाचार्य पं लोकेश व्यास ने इस साल भी पंचाग को तैयार करने में पूरी मेहनत की और लोकार्पित कराया। बहुत जल्द ही अरूणोदय पंचाग जबलपुर से लेकर मध्यप्रदेश के प्रतिष्ठानांे सहित अन्य स्थानों पर मिलना शुरू हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button