जबलपुर

केंद्रीय स्कूलों में घोषित किया जाए अवकाश, मप्र अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जबलपुर के पदाधिकारियों ने कलेक्टर से की मांग

 

मप्र अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जबलपुर के पदाधिकारियों ने कलेक्टर से की मांग

जबलपुर,यशभारत। मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जबलपुर के पदाधिकारियों द्वारा कलेक्टर के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मांग की गई कि गर्मी में खुल रहे केंद्रीय विद्यालयों को बंद कर बच्चों का अवकाश घोषित कराया जाए। क्योंकि गर्मी में बच्चे बहुत परेशान हो रहे हैं। मप्र अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जबलपुर के जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा जबलपुर जिले के सभी स्कूलों का अवकाश 1 मई से घोषित हो चुका है इसी प्रकार जबलपुर के केंद्रीय विद्यालयों में भी अवकाश घोषित किया जाए जिससे मासूम बच्चों को राहत मिल सके।
०००००००००००००

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button