मध्य प्रदेशराज्य

राम मंदिर में खेली जाएगी फूलों की होली, बाहर भक्त लगाएंगे रंग

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से इस वर्ष पूरे परिसर में होली का उत्सव आयोजित 

राम मंदिर में खेली जाएगी फूलों की होली, बाहर भक्त लगाएंगे रंग

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से इस वर्ष पूरे परिसर में होली का उत्सव आयोजित 

अयोध्या के राम मंदिर में इस बार भी पारंपरिक होली उत्सव मनाया जाएगा, जिसमें विविधता देखने को मिलेगी। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पूरे परिसर मे

News Article Hero Image

 अयोध्या। राम मंदिर में इस बार भी होली पर पारंपरिक आयोजन ही होंगे, परंतु इनमें विविधता रहेगी। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से इस वर्ष पूरे परिसर में होली का उत्सव आयोजित किया जा रहा है।

रामलला व राम परिवार के साथ ही परिसर के सभी पूरक मंदिरों में स्थापित देव विग्रहों के समक्ष भी प्रतीकस्वरूप फूलों की होली खेली जाएगी। विशेष पूजन-अर्चन होगा। मंगला आरती के बाद रामलला को पीतवस्त्र धारण कराये जाएंगे।

तत्पश्चात भव्य श्रृंगार कर अर्चक श्रृंगार आरती करेंगे और अबीर-गुलाल लगाएंगे। इसके बाद रामलला की तरफ से अर्चक फूलों की होली खेल रंगोत्सव प्रारंभ करेंगे। श्रद्धालुओं को भी अबीर-गुलाल लगाया जाएगा। गर्भगृह के सम्मुख गीत-संगीत व फगुआ का गायन शाम तक चलेगा। होली के दिन सभी पूरक मंदिरों को सजाया-संवारा जाएगा।

रामजन्मभूमि परिसर के बाहर अंगद टीला पर श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से इस बार होली मिलन समारोह भी आयोजित किया जा रहा है। यह समारोह शाम चार बजे प्रारंभ होगा और शाम सात बजे तक चलेगा।

इससे पहले प्रात:काल रामलला के दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के साथ ट्रस्ट व एजेंसियों के कर्मी रंग खेलेंगे और अबीर-गुलाल लगा एक-दूसरे को बधाई देंगे।

होली मिलन समारोह में श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय, सदस्य व निर्मोही अखाड़ा के महांत दिनेंद्रदास व डा. अनिल कुमार मिश्र और राम मंदिर के व्यवस्थापक व विहिप पदाधिकारी गोपाल राव, ट्रस्ट से जुड़े सेवानिवृत्त जिला होम्योपैथी अधिकारी डा. चंद्रगोपाल पांडेय के अलावा संत-धर्माचार्य, मंदिर ट्रस्ट व कार्यदायी एजेंसियों के कर्मी और संघ व विहिप के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी उपस्थित रहेंगे। अंगद टीले पर स्थित सीता रसाेई से दिन भर श्रद्धालुओं को भोजन प्रसाद का वितरण भी किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button