भोपालमध्य प्रदेश

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निवास पर मनाया गया होली मिलन समारोह

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निवास पर मनाया गया होली मिलन समारोह

भोपाल, यशभारत। मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के भोपाल स्थित निवास पर होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। रंगपंचमी के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। समारोह में हजारों की तादाद में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे तथा सौहार्द का संदेश दिया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर प्रदेश भर से आए कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे से मुलाकात कर होली और रंगपंचमी की बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक ढोल-नगाड़ों और रंग-गुलाल के साथ कार्यकर्ताओं ने जमकर उत्सव मनाया। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी सभी कार्यकर्ताओं को होली और रंगपंचमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं के बीच आपसी संवाद बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता हमेशा सामाजिक सद्भाव और भाईचारे का संदेश देते रहे हैं और आगे भी प्रदेश में जनहित के मुद्दों को लेकर मजबूती से कार्य करते रहेंगे। समारोह में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लेकर पर्व की खुशियां साझा कीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button