जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य
हिमांशु खरे बने एमपी चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष, विवेक कृष्णा तन्खा ने दी बधाई
जबलपुर, यश भारत

हिमांशु खरे बने एमपी चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष, विवेक कृष्णा तन्खा ने दी बधाई
जबलपुर, यश भारत। मध्य प्रदेश चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष पद पर हिमांशु खरे के चयन पर बधाइयों का सिलसिला जारी है। राज्यसभा सांसद एवं वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक कृष्ण तन्खा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर हिमांशु खरे को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं।

तन्खा ने अपने ट्वीट में कहा कि हिमांशु खरे का अध्यक्ष बनना जबलपुर के लिए गर्व की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि खरे के नेतृत्व में चेंबर ऑफ कॉमर्स व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएगा।







