शास्त्री ब्रिज पर दो कारों की जोरदार टक्कर, दो गंभीर घायल
पुलिस ने दोनों कार चालकों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की बात कही है।

शास्त्री ब्रिज पर दो कारों की जोरदार टक्कर, दो गंभीर घायल
जबलपुर, यश भारत। रात्रि लगभग 2:00 बजे शास्त्री ब्रिज पर एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई, जिसमें दो कारों की जोरदार टक्कर से भारी नुकसान हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सफेद रंग की कार को एक अन्य वाहन ने तेजी से टक्कर मार दी, जिससे कार का एयरबैग खुल गया और उसमें सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना दोनों कारों की आमने-सामने की टक्कर से हुई। शुरुआती जांच में किसी भी व्यक्ति की मृत्यु की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने घटनास्थल से वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रत्यक्षदर्शी इरशाद खान ने बताया कि हादसा इतनी तेज गति से हुआ कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। पुलिस ने दोनों कार चालकों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की बात कही है।







