जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

पाटन में हृदयविदारक सड़क दुर्घटना, दो अज्ञात बाइक सवारों की दर्दनाक मौत

पुलिस जांच में जुटी, क्षेत्र में शोक का माहौल

पाटन में हृदयविदारक सड़क दुर्घटना, दो अज्ञात बाइक सवारों की दर्दनाक मौत

पुलिस जांच में जुटी, क्षेत्र में शोक का माहौल

जबलपुर यशभारत। जिले के पाटन थाना क्षेत्र के अंतर्गत तिलगवा में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो अज्ञात बाइक सवार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। अचानक हुई इस दुर्घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। उक्त दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रारंभिक करवाई के उपरांत दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना करते हुए उनकी पहचान करने में लगी हुई है।
जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक दोनों ने दम तोड़ दिया था।
सूचना मिलते ही पाटन थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर दुर्घटना का कारण जानने की कोशिश की। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बाइक सवार किसी काम से पाटन की ओर आ रहे थे, तभी सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।इस दर्दनाक हादसे के बाद पाटन क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर लगातार बढ़ते वाहनों और तेज रफ्तार के कारण दुर्घटनाओं में इजाफा हुआ है। लोगों ने प्रशासन से सड़क पर सख्त निगरानी रखने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करवाने की मांग की है। वहीं इस संबंध में पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल हादसे में दो युवकों की मौत से इलाके में मातम पसरा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button