जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

बच्चों की बिगड़ी तबीयत, 3 दर्जन से ज्यादा ग्रामीण अस्पताल में भर्ती

बालाघाट। मध्य प्रदेश के बालाघाट में पानीपुरी खाते ही कई लोग बीमार पड़ गए। रटटा गांव में तीन दर्जन से ज्यादा बच्चे और ग्रामीण फूड पॉयजनिंग का शिकार हो गए। जिनकी संख्या बढ़ने के आसार हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। जिसमें चार की स्थिति ज्यादा खराब हैं।

बताया जाता हैं कि उसी गांव के एक युवक ने पानीपुरी की दुकान लगाई थी। जिसके पास ग्रामीणों और बच्चों ने एक दिन पहले 23 जनवरी की शाम में गुपचुप/पानी पुरी खाई थी। देर रात कई लोगों को उल्दी और दस्त के साथ चक्कर आने की शिकायत हुई। दोपहर में इनकी सूचना होने पर किसी को एंबुलेंस तो किसी को निजी वाहन से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

शिशु वार्ड में 17 बच्चों को भर्ती कराया गया है। वही मेडीकल वार्ड में दर्जन भर ग्रामीणों को भर्ती कराया गया। उप सरपंच जितेंद्र राणा ने बताया कि गांव में और भी लोग अस्वस्थ्य हो रहे हैं। जिसके चलते उन्हें अस्पताल पहुंचाया जा रहा हैं। जिसके कारण यह संख्या बढ़ सकती हैं। वहीं, जिला अस्पताल में सभी मरीजों की स्थिति को स्थिर बताया गया है। चार बच्चों को अलग जगह शिफ्ट कर विशेष निगरानी की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu