जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

मां शारदा मंदिर मैहर के प्रधान पुजारी का दिल्‍ली में निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

सतना: मां शारदा मंदिर मैहर के प्रधान पुजारी देवी प्रसाद पांडेय का दिल्‍ली में इलाज के दौरान निधन हो गया। पंडित देवी प्रसाद पांडेय लंबे समय से बीमार चल रहे थे। मंगलवार दोपहर दिल्‍ली के एम्‍स में उनका निधन हो गया।

पंडित देवी प्रसाद 75 साल के थे। वे अपने पिता जी के बाद शारदा देवी मंदिर के प्रधान पुजारी बने थे। महज 12 वर्ष की उम्र से ही उनका मन पूजा पाठ में लग गया था। कई दशकों तक मातारानी की पूजा अर्चना करते आए देवी प्रसाद महाराज मां शारदा को प्रसन्न करने के लिए तीन बार अपनी जीभ माता शारदा के चरणों मे समर्पित की थी।

 

मां शारदा की आरती की रचना भी उन्होंने ही की। वे सिर्फ घर से मंदिर और मंदिर से घर तक ही आते जाते थे। पंडित देवी प्रसाद पांडेय के दो बेटे पंडित पवन महाराज और दिप्पू पांडेय हैं। पंडित देवी प्रसाद महाराज का अंतिम संस्कार बुधवार को मैहर में किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button