हरलीन सिंह की आवाज ने फैंस को बनाया दीवाना

हरलीन सिंह की आवाज ने फैंस को बनाया दीवाना
– टीटी नगर दशहरा मैदान में लगे भेपाल उत्सव मेला में दी प्रस्तुति
भोपाल यशभारत। टीटी नगर दशहरा मैदान में 33 वें भोपाल उत्सव मेला में आज पंजाबी गायक हरलीन सिंह की पंजाबी सॉग नाईट का आयोजन किया गया। जिसमें हरलीन सिंह ने अपनी दमदार आवाज के दम पर अपना दबदबा कायम करते हुए लोगों का मनोरंजन किया। मेला समिति के सांस्कृतिक आयोजन के संयोजक अजय सोगानी ने बताया कि आज मेले में पंजाबी सिंगर हरलीन सिंह ने पंजाबी गीतों से अपना जलवा बिखेरा लोग पंजाबी गीतों पर शहरवासी देर रात तक झूमे। जैसे ही हरलीन सिंह ने रात करीब 8 बजे मंच संभाला और एक के बाद एक पंजाबी गाने गाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। दर्शक भी गानों पर जमकर झूमे और सांस्कृतिक संध्या का भरपूर लुत्फ उठाया। ये पंजाबी सॉग नाईट रात 10 बजे के बाद तक जारी रही और इस दौरान पूरा सभागार दर्शकों से खचाखच भरा रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रम के संयोजक अजय सोगानी ने बताया कि पंजाबी सॉग म्यूजिकल नाइट में गीत-संगीत का ऐसा समा बांध कि सभी लोग मंत्रमुग्ध हो गए.। हरलीन सिंह के अलावा अन्य कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। पंजाबी गायक हरलीन ने कार्यक्रम का आगाज. सूफी से किया…जुगनी जी वे..साईयो जी…से किया। इस दौरान उन्होंने पंजाबी और हिंदी गाने भी सुनाए। उन्होंने ने कहा कि भोपाल पहले आ चुका है.. भोपाल मेले में पहली बार आया हूं.. भोपाल के लोग बहुत प्यारे है। कार्यक्रम के दौरान ओपी खुराना, डॉ योगेंद्र मुखारैया उपस्थित थे।







