भोपालमध्य प्रदेश

हनुमान मंदिर में शंकराचार्य के समर्थन में हवन-पूजन, कांग्रेस ने साधा केंद्र व यूपी सरकार पर निशाना

हनुमान मंदिर में शंकराचार्य के समर्थन में हवन-पूजन, कांग्रेस ने साधा केंद्र व यूपी सरकार पर निशाना

भोपाल, यश भारत।भोपाल शहर के रेडक्रॉस चौराहा स्थित हनुमान मंदिर में परम पूज्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के समर्थन में हवन एवं पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम श्रद्धा, आस्था और सनातन परंपराओं के सम्मान के साथ वर्तमान परिस्थितियों में सत्य और धर्म की रक्षा के संकल्प के रूप में संपन्न हुआ। आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु, कांग्रेस कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित रहे। सभी ने विधि-विधान से हवन में आहुतियां दीं और धर्म, सत्य तथा न्याय की स्थापना के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर मध्यप्रदेश कांग्रेस के महासचिव अमित शर्मा ने कहा कि यह हवन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं है बल्कि केंद्र की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एक आध्यात्मिक चेतावनी भी है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब-जब सत्ता अहंकार में आकर जनभावनाओं और संत समाज की आवाज को दबाने का प्रयास करती है, तब समाज सत्य और धर्म के मार्ग पर खड़ा होकर उसका प्रतिकार करता है। अमित शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार को समझना चाहिए कि आस्था किसी राजनीतिक दबाव में नहीं झुकती। संत समाज और श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान करना सरकार का दायित्व है। उन्होंने यह भी कहा कि जनता सब देख रही है और समय आने पर लोकतांत्रिक तरीके से उचित जवाब देगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button