भोपाल

गुरु पूर्णिमा महोत्सव : कमला नेहरू सांदीपनि कन्या स्कूल पहुंचे सीएम, नवीन भवन का किया लोकार्पण 

गुरु पूर्णिमा महोत्सव : कमला नेहरू सांदीपनि कन्या स्कूल पहुंचे सीएम, नवीन भवन का किया लोकार्पण

भोपाल, यश भारत।

राजधानी के तात्या टोपे नगर स्थित कमला नेहरू सांदीपनि विद्यालय में आज गुरू पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन का शुभारंत मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल के नवीन भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री और स्कूल की प्रधानाध्यापक सहित शिक्षक और छात्रायें शामिल रही। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरु पूर्णिमा महोत्सव का शुभारभ कमला नेहरू सांदीपनि कन्या स्कूल किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सकूल में नव-निर्मित, सर्व सुविधायुक्त भवन का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह, खेल एवं सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, सूक्ष्म, प्रभारती मंत्री मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री कृष्णा गौर, सांसद आलोक शर्मा, महापौर मालती राय, विधायक रामेश्वर

शर्मा, विष्णु खत्री और भगवान दास सबनानी मौजूद रहे।

36 करोड़ की लागत से बना सांदीपनि स्कूल का नवीन भवन

कमला नेहरू सांदीपनि कन्या स्कूल का भवन 36 करोड़ रुपए की लागत से बनकर तैयार हुआ है। यह भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस है, जिसमें सर्व-सुविधायुक्त लैब, एक विशाल लाइब्रेरी और एक मॉडर्न ऑडिटोरियम शामिल हैं। इसके अलावा, विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने के लिए स्मार्ट डिजिटल कक्षाएं, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग, करियर काउंसिलिंग और इनडोर-आउटडोर खेल की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। स्कूल के आसपास के 10 किलोमीटर की दूरी से आने वाले बच्चों के लिए निःशुल्क परिवहन की सुविधा भी शुरू की गई है, जिससे छात्राओं को सुरक्षित और सुलभशिक्षा मिल सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button