जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

बेरोजगारों के लिए गुड न्यूज  रेलवे में लोको पायलट की 10974 पदों पर भर्ती, जबलपुर जोन में 647 पोस्ट

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

बेरोजगारों के लिए गुड न्यूज  रेलवे में लोको पायलट की 10974 पदों पर भर्ती, जबलपुर जोन में 647 पोस्ट

जबलपुर. रेलवे ने लोको पायलट की भर्ती निकाली है। कैलेंडर के मुताबिक पहली भर्ती सहायक लोको पायलट आरआरबी जोनवाइज है। आईटीआई या नेशनल ट्रेड अप्रेंटिस (लगभग सभी ट्रेड), डिप्लोमा एवं डिग्री (इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिकल, ऑटोमोबाइल और इनसे संबंधित ब्रांच) के छात्र आवेदन कर सकेंगे। सबसे अधिक भर्ती सिकंदराबाद जोन में 1999 पदों पर होगी। वहीं पश्चिम मध्य रेलवे में भोपाल भर्ती बोर्ड 647 पदों पर भर्ती करेगा.

राजस्थान में अजमेर जोन में 228, बिलासपुर जोन में 1316, जबलपुर जोन में भोपाल आरआरबी 647, मुंबई में 547, बैंगलुरु में 473, कोलकाता में 345, भुवनेश्वर में 280, अहमदाबाद में 238, प्रयागराज में 215, मालदा में 214, चेन्नई में 148, रांची में 153, चंडीगढ़ में 66, सिलीगुड़ी में 67, गुवाहाटी में 62, तिरुवनंतपुरम में 70, जम्मू-श्रीनगर में 39, पटना में 38 और मुजफ्फरपुर में 38 पदों पर भर्ती होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 11 मई है।

देश भर में 10974 पदों पर भर्ती

21 जोन में पद : देशभर के 21 रेलवे जोन में कुल 10 हजार 974 पदों पर असिस्टेंट लोको पायलट (एएलपी) की भर्ती होनी है। इसमें 4116 सामान्य कैटेगरी, 2289 ओबीसी, 1716 एससी और 991 ईडब्ल्यूएस , 858 एसटी कैटेगरी अर्थात सभी ओपन कैटेगरी की भर्ती 9970 पदों पर जारी की है। इसके अतिरिक्त पूर्व सैनिकों की 1004 पदों पर भर्ती है।

यह है आयु व हैल्थ स्थिति

चिकित्सा मानक ए-1 अनिवार्य है यानी आंखों की रोशनी (बिना चश्मे) व शारीरिक क्षमता उत्तम होनी चाहिए। आयु सीमा न्यूनतम 18 और अधिकतम 30 वर्ष होना चाहिए। इसके अतिरिक्त ओबीसी वालों को 3 साल एवं एससी एसटी को 5 साल की उच्च आयु सीमा में छूट है। आयु की गणना 1 जुलाई 2025 से होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Notifications Powered By Aplu