भोपालमध्य प्रदेश

​होली पर घर जाना होगा आसान: भोपाल और रानी कमलापति से रीवा के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

​होली पर घर जाना होगा आसान: भोपाल और रानी कमलापति से रीवा के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

​भोपाल, यशभारत। होली के त्योहार पर यात्रियों की भारी भीड़ और वेटिंग लिस्ट को देखते हुए पश्चिम मध्य रेल, भोपाल मंडल ने राहत भरी खबर दी है। रेल प्रशासन भोपाल और रानी कमलापति स्टेशन से रीवा के लिए तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा है। ये ट्रेनें साप्ताहिक और द्वि-साप्ताहिक आधार पर कुल 4 फेरे लगाएंगी।

रानी कमलापति-रीवा साप्ताहिक स्पेशल (28 फरवरी) गाड़ी संख्या 02192 रीवा से 28 फरवरी (शनिवार) को दोपहर 12:30 बजे चलकर रात 09:15 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 02191 इसी दिन रात 10:15 बजे रानी कमलापति से रवाना होकर अगले दिन सुबह 07:30 बजे रीवा पहुंचेगी।

​द्वि-साप्ताहिक ट्रेन (2 व 3 मार्च) 2 और 3 मार्च को गाड़ी संख्या 02186 रीवा से दोपहर 12:30 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं गाड़ी संख्या 02185 रानी कमलापति से इन्हीं तारीखों पर रात 10:15 बजे रीवा के लिए रवाना होगी।

​भोपाल-रीवा साप्ताहिक स्पेशल (5 मार्च) राजधानी के मुख्य स्टेशन से गाड़ी संख्या 01704 गुरुवार, 5 मार्च को सुबह 10:30 बजे रीवा के लिए रवाना होगी। वापसी में 01703 रीवा से उसी रात 10:20 बजे चलकर अगले दिन सुबह 09:05 बजे भोपाल पहुंचेगी।

​इन स्टेशनों पर होगा ठहराव रेलवे के मुताबिक, ये सभी स्पेशल ट्रेनें विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, मैहर और सतना स्टेशनों पर रुकेंगी। इससे न केवल रीवा बल्कि विंध्य और बुंदेलखंड क्षेत्र के यात्रियों को भी बड़ी सुविधा मिलेगी।

सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि त्योहार के समय ट्रेनों की समय-सारणी में किसी भी बदलाव या सटीक जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक पूछताछ सेवा ‘139’ या NTES ऐप का उपयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button